फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nasimuddin letter sent to CM

नसीमुद्दीन ने सीएम को भेजा पत्र

Wed, 04 Nov 2015 11:19 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, बांदा
ब्यूूराे/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 04 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Nasimuddin letter sent to CM
बांदा। शहर के मध्य स्थित सब्जी मंडी में 11 अक्तूबर को हुए भीषण अग्निकांड में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व काबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। इसमें अग्नि पीड़ितों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


श्री सिद्दीकी पांच दिन पूर्व सब्जी मंडी आए थे। यहां अग्नि पीड़ितों और सब्जी मंडी संघ अध्यक्ष शाहनवाज खां आदि ने उन्हें ज्ञापन देकर अनुरोध किया था कि अग्निकांड की न्यायिक जांच कराई जाए। एसडीएम द्वारा अग्नि पीड़ितों की बनाई गई सूची और सर्वे के मुताबिक आर्थिक मदद दी जाए।
विज्ञापन


जून 2014 में सब्जी मंडी लगी भीषण अग्निकांड के बाद तत्कालीन नेता विरोधी दल नेता शिवपाल सिंह यादव और अहमद हसन ने सब्जी मंडी आकर भरोसा दिलाया था कि इनकी सरकार बनेगी तो यहां पक्की दुकानें बनवाई जाएंगी। उनकी यह घोषणा अखबारों में भी छपी थी। ज्ञापन के साथ अग्नि पीड़ितों ने श्री सिद्दीकी को अखबारों की कतरनें भी उपलब्ध कराई। बुधवार तीन नवंबर को श्री सिद्दीकी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर सर्वे के मुताबिक अग्नि पीड़ितों को आर्थिक मदद और पक्की दुकानों का निर्माण तथा न्यायिक जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed