बांदा। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आयोजित जागरूकता गोष्ठी व प्रतियोगिताएं हुईं। दिव्यांगों को उनके अधिकारियों की जानकारी दी गई। सर्व शिक्षा अभियान के तहत पुलिस लाइन में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। समेकित शिक्षा के तत्वावधान में पुलिस लाइन स्थित एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप के बच्चों ने सरस्वती और स्वागत गीत गाया। दृष्टि बाधित बच्चों की रस्साकसी प्रतियोगिता में स्पर्श राजकीय विद्यालय महोखर के पुष्पेंद्र, सुभाषचंद्र बोस, अजय कुमार, आतिफ रजा, अनिल व सूर्य प्रकाश की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। एक्सीलरेटेड कैंप के छात्र विपिन, अमित कुमार, अनिल, पंकज, उदय, अजय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटर्रा मरौली, कमासिन के छात्र बचलू की टीम दूसरे स्थान पर रही। ब्रेल निबंध प्रतियोगिता में स्पर्श विद्यालय के छात्र अनिल कुमार प्रथम, दिनेश द्वितीय व बचलू तृतीय स्थान पर रहे। जलेबी दौड़ में एक्सीलरेटेड कैंप के छात्र शैलेंद्र प्रथम, आशीष द्वितीय व मोहित तृतीय रहे। गणित दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ोखर बुजुर्ग के अभिषेक प्रथम, पुलिस लाइन के मुस्तक द्वितीय तथा कैंप के आशीष तृतीय रहे। श्रवण बाधित बालिकाओं की रंगोली प्रतियोगिता में पुरानी तिंदवारी प्राथमिक विद्यालय की नंदनी प्रथम, उ.मा.वि.तिंदवारी की काजल द्वितीय व कैंप की राखी तृतीय रही। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार, जिला समन्वयक अरविंद अस्थाना ने व एबीएसए कैलाश सिंह ने पुरस्कार व प्रमाणपत्र सौंपा। सुघर सिंह, अमित कुशवाहा, आलोक सिंह, मयंक श्रीवास्तव आदि रहे।