{"_id":"f652a7daf14a82930ca77f6fec0f1c00","slug":"nabard-s-released-1716-crore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबार्ड ने जारी किया 1716 करोड़ का पोटेंशियल प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबार्ड ने जारी किया 1716 करोड़ का पोटेंशियल प्लान
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नाबार्ड ने अगले वित्तीय सत्र 2016-17 में जिले के लिए 1716.71 करोड़ रुपये की पीएलपी (पोटेंशियल लिंक प्लान) तैयार किया है। इसमें 1602 करोड़ रुपये कृषि ऋण पर खर्च होंगे। डीएम ने पीएलपी पुस्तिका का विमोचन किया।
विज्ञापन
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने की। जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) बीपी सिंह ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तुत पीएलपी की जानकारी दी। बताया कि अगले वर्ष 1716.71 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
यह मौजूदा वित्तीय वर्ष 2015-16 से 25 फीसदी ज्यादा है। योजना के तहत अल्पावधि कृषि ऋण में 1051.92 व दीर्घावधि कृषि ऋण पर 550.66 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लघु उद्योगों के लिए 23.60 करोड़ और अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 90.53 करोड़ खर्च का आंकलन किया गया है।
विज्ञापन
इसी योजना के मुताबिक ही अग्रणी बैंक अगले वर्ष की ऋण योजना बनाएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकुमार सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक जेके ढींगरा, सहायक महाप्रबंधक (इलाहाबाद बैंक) एसबी पांडेय, आर-सेटी निदेशक हरी प्रसाद वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक (यूपी ग्रामीण बैंक) एके मिश्रा, वित्तीय साक्षरता केंद्र परामर्शदाता मुमताज खां समेत सभी बैंकों के जिला समन्वयक आदि मौजूद रहे।