फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Muslims give shoulder to the meaning of Hindu youth

हिंदू युवक की अर्थी को मुस्लिमों ने दिया कंधा

Fri, 21 Aug 2020 03:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
Muslims give shoulder to the meaning of Hindu youth
बांदा में हिंदू युवक की अर्थी को कांधा देते मुस्लिम। - फोटो : BANDA
बांदा। माता-पिता का सिर से साया उठ जाने के बाद दादी और छोटे भाई के साथ जीवन बसर कर रहे युवक बंटी के अचानक निधन ने शहर के निम्नीपार स्थित कांशीराम कालोनी में सांप्रदायिक सौहार्द का नायाब नमूना पेश कर दिया।
विज्ञापन

युवक के साथ दिन-रात रहने वाले मुस्लिमों ने उसे अंतिम समय में न सिर्फ कंधा दिया, बल्कि अंतिम संस्कार में भी अपना भरपूर सहयोग दिया। शव यात्रा में हिंदू-मुस्लिम की भागीदारी बराबरी से रही। ऋषि वामदेव और बांदा नवाब की नगरी में इसके पूर्व भी विभिन्न प्रकार के सांप्रदायिक सौहार्द वाले उदाहरण सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय जबकि कोरोना के चलते लोग अपने निकट संबंधियों के अंतिम यात्रा में शामिल होने से कतराते हैं, उसमें मुस्लिमों द्वारा भागीदारी किए जाने को सभी ने सराहा। युवक का अंतिम संस्कार राजघाट में हुआ। अंतिम संस्कार में महमूद खां व वकील खां सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed