{"_id":"5e0102d08ebc3e87f54a334b","slug":"murder-report-on-five-in-death-of-mla-s-cousin-banda-news-knp534029451","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के चचेरे भाई की मौत में पांच पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के चचेरे भाई की मौत में पांच पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
Murder report on five in death of MLA's cousin
- फोटो : BANDA
बांदा। भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी के चचेरे भाई राघवेंद्र द्विवेदी (25) की शनिवार की रात जहर से हुई मौत के मामले में पिता ने दो भाइयों समेत पांच के विरुद्ध जहर खिलाकर हत्या कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें एक बालू कारोबारी भी बताया गया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के छिबांव गांव निवासी राघवेंद्र की शनिवार को रात जहर से मौत हो गई थी। इसके एक दिन पूर्व शुक्रवार को शहर के इंदिरा नगर में करन सिंह आदि से पैसे के लेन-देन को लेकर उसका विवाद हुआ था। शनिवार शाम बांदा शहर से गांव पहुंचे राघवेंद्र की हालत बिगड़ गई। घर के लोग उसे जिला अस्पताल लाए। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। डाक्टरों ने मौत की वजह से जहर बताया था। रविवार को बांदा में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है।
23 दिसंबर (सोमवार) को तड़के 2.25 बजे शहर कोतवाली में राघवेंद्र के पिता दिनेश कुमार द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने इंदिरा नगर (बांदा) निवासी करन सिंह और उसके भाई विमल सिंह पुत्रगण यशवंत सिंह सहित गिरवां थाना क्षेत्र के शिवहद गांव निवासी अजय विश्वकर्मा और अतर्रा नगर निवासी राजीव रतन चतुर्वेदी तथा फिरोजाबाद निवासी सोनू शर्मा के विरुद्ध धारा 147, 328 व 302 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है कि राघवेंद्र का कार व बुलेट मोटर साइकिल तथा नकदी के लेन-देन को लेकर उपरोक्त आरोपियों से विवाद था। 19 दिसंबर को करन सिंह व उसके भाई विमल सिंह तथा अजय विश्वकर्मा ने राघवेंद्र व रिश्तेदारों के साथ बांदा में मारपीट व लूटपाट की थी।
विज्ञापन
21 दिसंबर को राघवेंद्र इसी मामले में सिविल लाइन पुलिस चौकी गया था। साथ में शिवशंकर पुत्र रमाकांत और उसका ड्राइवर भी थे। रात करीब साढ़े 8 बजे करन सिंह का फोन आने पर राघवेंद्र चला गया। लौटकर आया तो परेशान हाल था और उल्टी कर रहा था। पूछने पर बताया कि करन, विमल व अजय ने उसे कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया है। उसे तत्काल जिला अस्पताल से कानपुर के रीजेंसी रेफर कर दिया गया। दर्ज रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राघवेंद्र ने रास्ते में पिता को बताया था कि उसके साथ धोखा करने में सोनू व राजीव रतन की भी साजिश है। रीजेंसी पहुंचने पर डाक्टरों ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तफ्तीश की जा रही है। आरोपियों की तलाश हो रही है।