{"_id":"68fbc19652ba324d91000cdf","slug":"murder-accused-history-sheeter-father-and-associate-arrested-before-reaching-madhya-pradesh-banda-news-c-212-1-bnd1018-135088-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मध्य प्रदेश पहुंचने से पहले हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर, पिता व सहयोगी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मध्य प्रदेश पहुंचने से पहले हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर, पिता व सहयोगी को दबोचा
Fri, 24 Oct 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 21 पुलिस की गिरफ्त में खड़े हत्या के तीनों आरोपी मनीष, प्रदीप व गंगा। स्त्रोत : पुलिस
बांदा।
बीती 22 अक्टूबर की शाम मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में दो हिस्ट्रीशटरों के बीच वर्चस्व की जंग में हुए खून-खराबे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा हिस्ट्रीशीटर अपने पिता व एक सहयोगी के साथ वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात हत्यारोपी यह तीनों लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने की फिराक में निकले थे। तभी सूचना पर बाईपास पर पहुंची पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने हत्यारोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं।
मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में बुधवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे दिवारी नृत्य के बाद गांव के दो हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव व मनीष चतुर्वेदी एक-दूसरे को घूरने व बुदबुदाने लगे थे। तभी मनीष ने तमंचा निकला और मुन्ना यादव पर फायर झोंक दिया था, जिससे मुन्ना यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। मुन्ना यादव के परिजनों ने थाने में मनीष चतुर्वेदी व उसके पिता प्रदीप और छोटे भाई मोहित, सहयोगी गंगा के खिलाफ तहरीर दी थी।
पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात मनीष चतुर्वेदी, प्रदीप व गंगा को बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया। शुक्रवार की दोपहर मटौंध थाना पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि यह तीनों आरोपी रात का फायदा उठाकर मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने की फिराक में थे। तभी सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने इन्हें दबोच लिया। हिस्ट्रीशीटर मनीष चतुर्वेदी का छोटा भाई मोहित चतुर्वेदी आरोपित है। जिसकी तलाश जारी है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-- --
दीपावली के दिन था हत्या का प्लान, गंगा की वजह से टला था
बांदा। एएसपी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव को मारने का प्लान तो दीपावली के दिन ही हो गया था। मनीष और गंगा उसे मारने पहुंचे तो वहां पर मुन्ना के साथ गंगा का पिता भी मौजूद थे। जिस वजह से मुन्ना को मौत के घाट उतारने का प्लान टाल दिया गया था लेकिन दिवारी नृत्य देखने जब मुन्ना यादव पहुंचा तो गंगा ने यह जानकारी मनीष को दी। जिसके बाद मनीष व उसके अन्य साथियों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस सूत्रों की माने तो यदि दीपावली के दिन गंगा का पिता मुन्ना के पास न होता तो इस वारदात को दीपावली के दिन ही अंजाम दे दिया जाता।