फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Municipality Banda's ranking improved, Atarra fell

बांदा नपा थोड़ी सुधरी, पर काफी सुधार की जरूरत...

Mon, 24 Oct 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Municipality Banda's ranking improved, Atarra fell
बांदा। स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका बांदा की रैंकिंग थोड़ी सुधरी है। पौने दो लाख आबादी वाली पालिका को इस बार राज्य में 35वां और राष्ट्रीय स्तर पर 204वां स्थान मिला है। यदि यहां की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए तो और अच्छी रैंकिंग आ सकती है। उधर, जिले की दूसरी नगर पालिका अतर्रा की रैंकिंग गिर गई है। इसे राज्य में 135वां और राष्ट्रीय स्तर पर 157 वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतें हैं। कुछ दिन पहले देश भर के निकायों की स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक बांदा नगर में सफाई व्यवस्था पिछले वर्ष की तुलना में अच्छी रही। नतीजतन वर्ष 2022 की सर्वेक्षण रैंकिंग में थोड़ा से सुधार हुआ। पिछले वर्ष 2021 में पालिका को राज्य में 51वां स्थान था।
विज्ञापन

अब 35वें स्थान पर आ गई है। राष्ट्रीय स्तर पर 306वां स्थान था, जो इस बार 204वें नंबर पर है। यानी राज्य में 16 और राष्ट्रीय स्तर पर 102 स्थान का सुधार हुआ है। रैंकिंग पर नजर डालें तो अभी भी तीन अंकों में ही हैं। दो अंकों में रैंकिंग के लिए अगले वर्ष तक सफाई से लेकर सर्वेक्षण में शामिल हर बिंदु पर काफी काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ 50 हजार आबादी वाली अतर्रा नगर पालिका का सफाई व्यवस्था में प्रदर्शन बेहद लचर रहा है। वर्ष 2021 में राज्य में 107वां और राष्ट्रीय स्तर पर 151वां स्थान था। इस बार अतर्रा नपा 135वें और 157 वें स्थान पर रही। यानी क्रमश: 28 और 50 अंकों की गिरावट आई है।
बबेरू-बिसंडा नगर पंचायत की रैंकिंग में सुधार
जिले में नगर पंचायतों की आबादी लगभग सात से 15,000 तक है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल सभी नगर पंचायतों की रैंकिंग सुधरी है। रैंकिंग में सबसे ज्यादा सुधार बबेरू और बिसंडा नगर पंचायत में हुआ है। बबेरू नगर पंचायत राज्य में 171वें और राष्ट्रीय स्तर में 257वें स्थान पर है। बिसंडा नगर पंचायत राज्य में 65वें और राष्ट्रीय स्तर में 123वें स्थान पर है।
इनसेट
ईओ को रैंकिंग गिरने की जानकारी ही नहीं
अतर्रा। स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में नगर के फिसड्डी होने पर नगर पालिका प्रशासन सटीक कारण नहीं बता पा रहा। अध्यक्ष के बर्खास्त होने के बाद 31 अक्तूबर 2020 से अब तक प्रशासक कमान संभाले हैं। नगर पालिका ईओ रामसिंह का कहना है कि उन्हें रैंकिंग गिरने की जानकारी नहीं है। न ही वह इसका कारण बता सकेंगे।

वर्जन...
इस वर्ष सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। ऐप के माध्यम से आम लोगों ने सफाई व्यवस्था को सही बताया। इससे रैंकिंग में सुधार हुआ है। -बीपी यादव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed