फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MSc student remains head

एमएससी की छात्रा बनी प्रधान

Mon, 14 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 14 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
MSc student remains head

नरैनी/अतर्रा। अतर्रा डिग्री कालेज में एमएससी

विज्ञापन
(वनस्पति विज्ञान) की छात्रा सारिका देवी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं हैं। वह नरैनी ब्लाक के दस्यु प्रभावित क्षेत्र डढ़वामानपुर से प्रत्याशी थीं।

गांव के विकास को लेकर छात्रा के जज्बे को भांपते हुए मतदाताओं ने उसका भरपूर साथ दिया। मतगणना में उसे 665 वोट हासिल हुए।

उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी माया देवी को 266 वोटों से पराजित किया। माया देवी को 399 वोट मिले। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में कई दशकों से दस्युओं का बोलबाला होने से अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में ताला बंद रहते हैं।

चुनाव जीतने के बाद सारिका ने कहा कि वह नियमित रूप से स्कूल खुलवाने के साथ गांव के विकास पर जोर देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed