{"_id":"0f89375b80878ee37ebfd39d8f2f2688","slug":"mps-including-37-dairy-establishments-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद की डेयरी समेत 37 प्रतिष्ठानों में छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद की डेयरी समेत 37 प्रतिष्ठानों में छापे
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। त्योहारों के मौसम में मिलावट पर लगाम लगाने
विज्ञापन
के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन दिन का विशेष अभियान चलाया। इलाहाबाद के
भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता की दूध डेयरी सहित कई प्रतिष्ठानों में छापे
मारकर 37 नमूने सील कर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
खाद्य आयुक्त के निर्देश पर चित्रकूटधाम मंडल में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 19, 20 और 21 अक्तूबर को टीमें गठित कर तीन दिन विशेष अभियान चलाया। अभिहीत अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि बांदा में कई दुकानों में हल्दी व धनिया पावडर, दूध, घी के नमूने संदिग्ध पाए गए। यहां 10 नमूने भरे गए।
बांदा के पूर्व और इलाहाबाद के मौजूदा सांसद श्यामचरण गुप्ता की नरैनी स्थित दूध डेयरी में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी की टीम ने छापा मारा। यहां दूध का नमूना लिया गया। पिछले वर्ष भी सांसद की इस डेयरी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमूना भरा था।
जांच में यह नमूना घटिया पाया गया था। एक लाख रुपया जुर्माना भी हुआ था। इसी तरह महोबा में 10 व हमीरपुर में आठ सैंपल भरे गए हैं। चित्रकूट मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय चतुर्वेदी की अगुवाई में टीम ने मिठाई, साबूदान और घी के नौ नमूने भरे और जांच को लैब भेजे गए।