फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MP minister's effigy burnt, demand for dismissal

एमपी के मंत्री का पुतला फूंका, बर्खास्तगी की मांग

Mon, 29 Nov 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
MP minister's effigy burnt, demand for dismissal
MP minister's effigy burnt, demand for dismissal - फोटो : BANDA
बांदा। क्षत्रिय समाज की महिलाओं पर कथित सार्वजनिक अभद्र भाषा बोलने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विशाहू लाल साहू का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बांदा यूनिट ने सोमवार को पुतला फूंका। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट चौराहे के पास महासभा के जत्थे ने मंत्री का पुतला दहन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से मध्य प्रदेश के सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि देश हित में बलिदान देने वाले क्षत्रिय समाज को बार-बार अपमानित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एमपी के मंत्री ने क्षत्रियों के प्रति सार्वजनिक रूप से अमर्यादित भाषा बोली है। मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर कार्रवाई की जाए। वरना देशभर में क्षत्रिय महासभा धरना-प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन और ज्ञापन में महासभा महामंत्री सूर्यपाल सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह परिहार, बीके सिंह (बड़े भइया), चतुर सिंह, हरिहर सिंह, तिलक सिंह, अनुराग सिंह, छत्रपाल सिंह चंदेल, विश्वनाथ सिंह, वीर सिंह परमार, अभय सिंह, रामहरी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed