{"_id":"cd05d4baedc45f3bea886a892c9ea8e1","slug":"morning-and-evening-fog-sunny-afternoon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह-शाम कोहरा, दोपहर में खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह-शाम कोहरा, दोपहर में खिली धूप
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों की बर्फीली सर्दी के बाद शनिवार दोपहर धूप खिली तो सबके चेहरे खिल उठे। सड़कों की वीरानी खत्म हुई। तीन दिनों से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन फिर ढर्रे पर आ गया लेकिन धूप के बाद भी गलन में कोई कमी नहीं आई।
विज्ञापन
सुबह-शाम कोहरा भी परेशान कर रहा है। अधिकतम पारा तो 14 ही रहा, पर न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की और कमी आई। तीन दिन पहले मौसम के यूटर्न से जिला जबरदस्त ठंड की चपेट में है। शनिवार को भी सुबह घने कोहरे की परत छाई रही। सर्दीली हवाओं से कंपकपी बनी रही।
विज्ञापन
दोपहर करीब 1ः30 बजे सूरज चमका और कुछ देर बाद खिली धूप से मौसम खुशगवार हो गया। बता दें कि तीन दिन से ठंड ने दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दी थी। मौसम खुलने की लोग दुआएं मांग रहे थे। शनिवार को दुआ कुबूल हुई और सूरज निकला तो लोगों के मुंह से वाह निकला। छतों व मैदान पर लोगों ने धूप लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा दिक्कतें सर्दी में स्कूली छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही हैं। कक्षाओं के बाहर कागज व दफ्तियां जलाकर बच्चे ठंड से संघर्ष कर रहे हैं। मौसम साफ हुआ तो बाजार व अन्य जगहों पर चहल-पहल भी बढ़ गई। केंद्रीय जल आयोग में मौसम पर्यवेक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिनों में तापमान में करीब 7-7 डिग्री की कमी आई है।