फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   More than 19 lakh plants planted in Banda

बांदा में लगाए 19 लाख से अधिक पौधे

Sat, 10 Aug 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
More than 19 lakh plants planted in Banda
करतल गांधी उपवन में रोपण के बाद पौध पर पानी सींचते नोडल अधिकारी/चकबंदी आयुक्त बीराम शास्त्री। - फोटो : BANDA
बांदा। क्रांति दिवस 9 अगस्त को 22 करोड़ पौधरोपण के प्रदेशव्यापी अभियान में शुक्रवार को यहां का समूचा प्रशासन, प्रत्येक विभाग और शिक्षण संस्थाओं ने लक्ष्य से भी ज्यादा पौधे लगाए। पौधरोपण अभियान में बांदा को प्रदेश में 12वां स्थान हासिल हुआ है। जिले में 19 लाख 13 हजार 228 पौधे रोपे गए, जबकि लक्ष्य 18 लाख 99 हजार 209 का बताया गया था। शासन से नामित नोडल अधिकारी और प्रदेश के चकबंदी आयुक्त बी.राम शास्त्री ने कई स्थलों पर पौधरोपण का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान की शुरुआत प्रात: 9 बजे पूरे जिले में लगभग एक साथ हुई। विभिन्न विभागों के कार्यालयों, शिक्षण संस्थान परिसरों आदि में पौध रोपे गए। नोडल अधिकारी बी. राम शास्त्री ने जिले के दोनों गांधी उपवनों गौरीकलां (जसपुरा) और करतल (नरैनी) में खुद पौधा रोपा और अभियान का जायजा लिया। विधायक बृजेश प्रजापति ने भी गौरी कलां में पौधा रोपा। करतल में भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह पौधरोपण में शामिल रहे। एडीएम संतोष बहादुर सिंह, डीएफओ संजय अग्रवाल, एसडीएम मंसूर अहमद (पैलानी), उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, मंडलायुक्त शरद कुमार सिंह ने अपने कैंप कार्यालय परिसर में कल्पवृक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि हरेक जिले में 33 फीसदी वन क्षेत्र होना चाहिए, लेकिन बांदा में मात्र ढाई फीसदी वन है। मंडल के वन संरक्षक केके सिंह ने बताया कि शासन ने 9 अगस्त को 76 लाख 70 हजार 502 पौध लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन चित्रकूटधाम मंडल में 83 लाख 73 हजार 604 पौधे लगाने की कार्ययोजना बनाई गई है। उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नष्ट पौधों की कराई जाएगी जांच
करतल। पौधरोपण अभियान के नोडल अधिकारी और प्रदेश के चकबंदी आयुक्त बी. राम शास्त्रत्त्ी ने कहा है कि विभागों ने जहां भी पौधरोपण कराए हैं और पौधे नष्ट हो गए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। नहरी गांव के पड़ाव में वर्ष 2011-12 में लगभग 16 लाख रुपये खर्च कर बड़ी संख्या में पौध रोपे गए थे। ये लगभग सभी पौध नष्ट हो गए हैं।

तुर्कहा पहाड़, करतल पहाड़, रगौली, बिल्हरका में वर्ष 2013-14 में वन और सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए पौधरोपण में अब कोई पौधे नहीं बचे। उपवन में पौधरोपण के समय डीएफओ संजय अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, तहसीलदार रामकुमार, रेंजर श्यामलाल यादव, नरैनी कोतवाली निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह, डिप्टी रेंजर डीपी द्विवेदी, करतल चौकी इंचार्ज वी प्रताप सिंह और ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। यहां करतल ग्राम पंचायत में गांधी उपवन में 5000 पौध लगाने का लक्ष्य है। शास्त्रत्त्ी ने 2000 पौध ग्रामीणों को देकर इन्हें रोपने और इनकी देखभाल करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed