फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Morale boosted by studying in class, teachers gave tips

कक्षा में पढ़ाई से बढ़ा मनोबल, शिक्षकों ने दिए टिप्स

Fri, 01 Apr 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Morale boosted by studying in class, teachers gave tips
डीएवी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना में स्कूल-कालेजों के दो साल बंद रहने के दौरान विद्यार्थियों ने ऑनलाइन अध्यापकों के सानिध्य में रहकर पढ़ाई की। उनसे जो टिप्स मिले उन पर तैयारी करके अब परीक्षा दे रहे हैं। कक्षाओं में पढ़ाई से भौतिक मनोबल भी बढ़ा है। अध्यापकों ने भी अपनी इन परिस्थितियों से निपटने के लिए अपने को तैयार किया है।
विज्ञापन

उदाहरण के तौर पर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज के अध्यापक बताते हैं कि एक विद्यार्थी को फोन से समझा रहे हैं तो दूसरे की कॉल वेटिंग में लगती थी। नेटवर्क भी आड़े आ रहा था। भौतिक पढ़ाई को अभिभावक भी बेहतर मान रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई में विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ वीडियो गेम आदि देखने की प्रवृत्ति ज्यादा हावी हो रही थी।
विज्ञापन

सतीश शिवहरे (तिंदवारी) ने बताया कि कोरोना महामारी में स्थिति बहुत ही चुनौतीपूर्ण थी। दो बेटों आदर्श और उत्कर्ष के भविष्य में पढ़ाई को लेकर बहुत चिंतित थे। पहले तो ऑनलाइन पढ़ाई सहारा बनी। लेकिन बच्चों का रुझान बढ़ने के साथ वीडियो गेम में लगने लगा। किसी तरह समझाकर पढ़ाई से जोड़ा। लेकिन अब स्कूल खुलने से वह निश्चिंत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के प्रवक्ता (रसायन विज्ञान) शचींद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ विद्यार्थियों के पास स्मार्ट फोन न होना और ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क का काम करने से अक्सर ऑनलाइन पढ़ाई बाधित होती थी। महामारी के बाद स्कूल खुलने से अध्यापकों और छात्रों के बीच सीधा संपर्क होने से अधिक प्रभावी शिक्षण कार्य हुआ। विद्यार्थियों की छोटी से छोटी समस्याओं का समाधान किया।
12वीं की छात्रा खुशबू (क्योटरा) बताती हैं कि महामारी में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन न होने से उनका मनोबल टूट रहा था। मम्मी या पापा के मोबाइल फोन से उसे पढना पड़ता था। ज्यादा देर तक मोबाइल चलाने पर डांट पड़ती थी। अब स्कूल खुलने से वह भौतिक पढ़ाई से खुश हैं।

10वीं के छात्र अजय कुमार साहू (परशुराम तालाब) ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई में कभी नेटवर्क नहीं रहता था। इससे पढ़ाई के वीडियो डाउनलोड नहीं हो पाते थे। स्कूल में पढ़ाई से उनका मनोबल बढ़ा है।

सतीश शिवहरे।

सतीश शिवहरे। - फोटो : BANDA

शचींद्र कुमार गुप्त।

शचींद्र कुमार गुप्त। - फोटो : BANDA

फोटो 31 बीएनडीपी-4 : खुशबू।

फोटो 31 बीएनडीपी-4 : खुशबू। - फोटो : BANDA

अजय कुमार साहू।

अजय कुमार साहू। - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed