{"_id":"60c647248ebc3e8a64696431","slug":"mool-tainati-istal-per-19-dr-isthanantarit-banda-news-knp634014399","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल तैनाती स्थलों पर 19 डाक्टर स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल तैनाती स्थलों पर 19 डाक्टर स्थानांतरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों व कर्मचारियों को अपने मूल तैनाती स्थल पर भेजने के शासनादेश के बीच यहां मुख्य चिकित्साधिकारी ने 19 डाक्टरों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए हैं। इनकी मूल तैनाती वर्तमान कार्यरत अस्पताल में ही रहेगी और वेतन भी यहीं से मिलेगा।
सीएमओ डा. एनडी शर्मा द्वारा जारी आदेश में अपर मुख्य सचिव और महानिदेशक के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि स्थानांतरित चिकित्साधिकारी तत्काल नए कार्यस्थल के लिए कार्य मुक्त हों। उसमें शिथिलता या लापरवाही न की जाए। बताया कि जिन पीएचसी में चिकित्सक नहीं थे, वहां इन चिकित्साधिकारियों को शासनादेश के तहत वैकल्पिक अंतरिम व्यवस्था के तहत भेजा गया है। पीएचसी में शासन से चिकित्साधिकारी की नियुक्ति होने पर इन चिकित्सकों को वापस उनके मूल तैनाती वाले स्थलों पर भेज दिया जाएगा।
इन सभी के वेतन मूल तैनाती स्थल से ही मिलेंगे। सीएमओ ने बताया कि इन 19 डाक्टरों की तैनाती के बाद अब जिले में कोई भी पीएचसी या सीएचसी डाक्टर विहीन नहीं है। जिले में कुल 59 अस्पताल हैं। उधर, स्थानांतरित चिकित्सकों में अंदरूनी तौर पर असंतोष है। उनका कहना है कि सीएम व शासन ने डाक्टरों को मूल तैनाती वाले स्थलों पर भेजने के आदेश दिए हैं। संबद्धता भी खत्म करने को कहा है, लेकिन यहां शासन के इन निर्देशों पर अमल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
इन चिकित्साधिकारियों को हुआ तबादला
स्थानांतरित 19 चिकित्साधिकारियों में बबेरू सीएचसी से डा. बृजेश भारती को मझीवां, डा. चंद्रपाल चोपड़ा को रयान, डा. नीता नामदेव को शिव गांव पीएचसी, नरैनी सीएचसी से डा. अनीता नामदेव को शिव पीएचसी, अतर्रा सीएचसी से डा. शिल्पा गुप्ता डभनी, डा. सुनील श्रीवास्तव को मझीवां सानी, डा. पुष्पा सेन को पीएचसी बिसंडा, बिसंडा पीएचसी के डा. प्रदीप कुमार पीएचसी, साथी, जसपुरा सीएचसी डा. राजाभइया को पीएचसी, गड़रिया, बड़ोखर खुर्द पीएचसी के डा. सुनील कुमार को पीएचसी, इंगुवा व डा. शैलेंद्र कुमार को पीएचसी जामू, पीएचसी महुआ के डा. देवी चरण को बेर्रावं, डा. इंदु प्रकाश वर्मा को बीरा, डा. मीनाक्षी तिवारी को पीएचसी महुआ, पीएचसी महुआ के डा. सत्येंद्र सिंह नाई गांव पीएचसी, नरैनी सीएचसी से नरेंद्र शुक्ला को फतेहगंज, डा. विनोद कुमार राजपूत को कालिंजर, डा. राजेंद्र पटेल को सढ़ा गांव और डा. धर्मपाल प्रजापति को पीएचसी, परसहर में तैनात किया गया है।