फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Monsoon trough line inundated Mandal

मानसून ट्रफ लाइन ने मंडल को किया तरबतर

Wed, 12 Aug 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Monsoon trough line inundated Mandal
Monsoon trough line inundated Mandal - फोटो : BANDA
बांदा। मानसून ट्रफ लाइन ने बुधवार को पूरा चित्रकूटधाम मंडल को बारिश से तरबतर कर दिया। दो दिन पहले मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान जारी कर दिया था। सुबह से शुरू हुई बारिश पूरे दिन होती रही। कुछ इलाकों में तेज बारिश से बस्ती और गांवों में जलभराव के हालात पैदा हो गए। खेत पानी से लबालब नजर आए। सर्वाधिक 50 मिलीमीटर बारिश बांदा में रिकार्ड की गई। कृषि विभाग के मुताबिक चित्रकूट में 30 और महोबा में 25 मिलीमीटर पानी बरसा।
विज्ञापन

बुधवार को भी जन्माष्टमी की हलचल थी। इसी बीच सुबह ही घने बादल छाने के बाद बारिश शुरू हो गई। दोपहर बाद वर्षा की रफ्तार पर लगाम तो लगी लेकिन पूरी तरह नहीं थमी। बूंदाबांदी शाम तक चली। जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। त्योहारी तैयारियां भी प्रभावित हुईं। हालांकि उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

अधिकतम पारे में तीन डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई। यह 40 से 37 डिग्री पर आ गया। मौसम के जानकारों के मुताबिक गुरुवार को भी बारिश हो सकती है। उधर, पड़ोसी सीमावर्ती मध्य प्रदेश के इलाकों में भी हो रही बारिश से केन नदी के जल स्तर में वृद्धि शुरू हो गई है। गौरतलब है कि प्रदेश के मौसम विभाग ने बताया था कि प्रदेश के करीब से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते प्रदेश में दो दिन (11 व 12 अगस्त को) मध्यम या भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से उफनाया तालाब
तिंदवारी/बेंदाघाट। बुधवार को हुई बारिश से परसौंड़ा गांव में गाहुल देवी तालाब उफना गया। गलियों में दो फीट तक पानी भर गया। प्रधान ने ग्रामीणों की मदद से दूसरे छोर से तालाब को कटवाकर जलस्तर कम किया। अभी भी गांव में जलभराव है।

उधर, बेंदाघाट में कैलाश पुत्र शंभू माली का मकान धराशायी हो गया। परिवार खुले आसमान तले आ गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed