फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Monsoon departs with less rain, half-filled dams

कम बारिश, अधभरे बांधों के साथ मानसून विदा

Mon, 18 Oct 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Monsoon departs with less rain, half-filled dams
बांदा। 15 अक्तूबर को विदा हुआ मानसूनी मौसम अबकी फिर चित्रकूटधाम मंडल में खेत और पेट के पानी के संभावित संकट का संकेत दे गया। चार माह के मानसूनी मौसम में 817.5 मिमी औसत के स्थान पर 801.57 मिमी ही बारिश हुई है। बारिश औसत से 16 मिमी कम हुई है। उधर, मंडल के 13 बांधों में मात्र तीन बांध ही पानी से लबालब हो पाएं हैं। छह बांधों में तो 50 फीसदी भी पानी का भंडार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सरकारी मौसम कलेंडर के मुताबिक मानसूनी मौसम 15 जून से 15 अक्तूबर तक माना जाता है। इन चार महीनों की बारिश से ही बुंदेलखंड के चित्रकूटधाम मंडल में पूरे साल खेत और पेट के पानी का जुगाड़ होता है। सिंचाई विभाग के मुताबिक मंडल के चारों जिलों में पूरे मानसून में बारिश का औसत 817.5 मिमी है। बांदा और चित्रकूट में 830 और हमीरपुर व महोबा में 805 मिमी बारिश का औसत है।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को मानसूनी मौसम खत्म हो जाने के बाद सिंचाई विभाग ने चित्रकूटधाम मंडल की जो रिपोर्ट तैयार की है, उसके अनुसार मंडल के चारों जिलों में बारिश का औसत 16 मिमी कम रहा है। 817.5 मिमी के स्थान पर 801.57 मिमी बारिश हुई है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों और विशेषकर गर्मी में चित्रकूटधाम मंडल में पानी का संकट पैदा होने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में हुई बारिश (मिली मीटर में)
जिला औसत हुई वर्षा
बांदा 830 1046.80
चित्रकूट 830 565
हमीरपुर 805 991.50
महोबा 805 602
मंडल औसत 817.5 801.57
नोट- आंकड़े सिंचाई विभाग के हैं।
6 बांधों में 50 फीसदी भी नहीं भरा पानी
वर्षा ऋतु में औसत से भी कम बारिश होने से चित्रकूटधाम मंडल के सभी बांध लबालब नहीं हो पाए सिर्फ तीन बांध ही पूरी तरह भरे हैं। चारे बांधों में 50 फीसदी से ज्यादा पानी भरा है। शेष छह में 14 से 32 फीसदी ही पानी का भंडार हो पाया है।

महोबा में बारिश कम, बांध लबालब
महोबा में मानसूनी बारिश के निराले आंकड़े हैं। मंडल में यहां बारिश सबसे कम हुई है, लेकिन सिर्फ इसी जिले के तीन बांध शत प्रतिशत भर गए हैं। यहां का कबरई बांध 110 प्रतिशत और अर्जुन बांध 100 प्रतिशत भर गया है। चंद्रावल बांध को 99 फीसदी भर जाना बताया गया है।
बांधों में भरे पानी का प्रतिशत और बांध में हुई वर्षा (मिमी में)
बांध भरने का प्रतिशत कुल वर्षा
गंगऊ (छतरपुर) 50 88
रनगवां (छतरपुर) 19 382
बरियारपुर (पन्ना) 32 255
ओहन (चित्रकूट) 15 261
बरुआ (चित्रकूट) 21 434
रसिन (चित्रकूट) 76 437
गुंता (चित्रकूट) 52 423
अर्जुन (महोबा) 100 290
चंद्रावल (महोबा) 99 295
कबरई (महोबा) 110 235
मझगवां (महोबा) 18 276
उर्मिल (महोबा) 14 430
मौदहा (हमीरपुर) 62 736
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed