बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल के कार्यकाल में जो किया उसका पूरी दुनिया लोहा मानती है। आतंक के आकाओं को उनके घर में घुसकर मारा। यह बात जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस (सेवा पखवाड़ा) के पहले दिन जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में कही।
कहा कि पीएम ने स्वाभिमान की भावना को जाग्रत करने का काम किया है। भारत कि विरासत को नई पहचान व नई रफ्तार मिली है। बुंदेलखंड को पहली बार औद्योगिक क्षेत्र बनाया गया है। कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल है जो कि पीएम की मेहनत का परिणाम है। प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को लेकर काम कर रहे हैं। शिवमंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक व अखंड पाठ कार्यक्रम में भाग लेते हुए महाराणा प्रताप चौक में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, नगर पालिकाध्यक्ष मालती बासू, ममता मिश्रा, वंदना गुप्ता मौजूद रहीं।