फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Modi and Priyanka will shoot arrows in Dharmanagri and Virbhoomi

धर्मनगरी और वीरभूमि में मोदी और प्रियंका चलाएंगे तीर

Sun, 14 Nov 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Modi and Priyanka will shoot arrows in Dharmanagri and Virbhoomi
Modi and Priyanka will shoot arrows in Dharmanagri and Virbhoomi - फोटो : BANDA
बांदा। देश की दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस को चित्रकूटधाम मंडल में श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट और आल्हा-ऊदल की वीर भूमि महोबा विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने के लिए शायद शुभ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यहां दस्तक दे रहे हैं। प्रधानमंत्री 19 नवंबर को महोबा में कई बड़ी योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद जनसभा करेंगे। उधर, प्रियंका गांधी 23 नवंबर को यहां प्रतिज्ञा रैली करेंगी। इसके पहले 17 नवंबर को प्रियंका चित्रकूट में महिलाओं के साथ संवाद करेंगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके पहले भी महोबा से देश की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण कर चुके हैं। वीरभूमि महोबा उनकी खास पसंद बनीं। विधानसभा चुनाव से पहले अब वह फिर आ रहे हैं। महोबा में 2655 करोड़ की अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण करेंगे। बांध के नजदीक ही उनकी जनसभा होगी। मंडल के चारों जिलों से लाभार्थी और भीड़ जुटाने को सरकारी मशीनरी और पार्टी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की जनसभा के चार दिन बाद ही प्रियंका गांधी 23 नवंबर को वीरभूमि महोबा में प्रतिज्ञा रैली करेंगी। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महोबा में चलाए गए तीरों पर प्रियंका गांधी अपने बाण चलाएंगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जहां मंडल का पूरा प्रशासन, सांसद तथा विधायक व अन्य भाजपा जनप्रतिनिधि आदि जुटे हुए हैं, वहीं प्रियंका की प्रतिज्ञा रैली के लिए कांग्रेस नेता तैयारी कर रहे हैं।
बुंदेलखंड और खासकर चित्रकूटधाम मंडल भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही मुफीद रहा है। प्रदेश में सपा की लहर के चलते वर्ष 2012 से 2017 तक सपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार थी। उस दौरान भी बुंदेलखंड और खासकर चित्रकूटधाम मंडल में कांग्रेस ने अपना वजूद बनाए रखा। कांग्रेस के चार विधायक मंडल में जीते। बुंदेलियों से मिला यह स्नेह कांग्रेस को भी फिर यहां अपनी कामयाबी के गुल खिलाने की उम्मीद दिखा रहा है।
महोबा में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली के लिए कांग्रेस भी उसी स्थल को पसंद कर रही है, जहां 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होनी है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने महोबा जिला प्रशासन से 23 नवंबर को प्रियंका की प्रतिज्ञा रैली के लिए दो स्थल प्रस्तावित कर अनुमति मांगी है। इनमें एक स्थल पुलिस लाइन ग्राउंड है, जहां प्रधानमंत्री की जनसभा होनी है।

दूसरा प्रस्ताव जीआईसी ग्राउंड है। उधर, प्रियंका की प्रतिज्ञा रैली की तैयारियों के लिए कांग्रेस के प्रांतीय वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी शनिवार को महोबा पहुंचे। जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed