फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MLAs told MD the plight of electricity

विधायकों ने एमडी को बिजली की बताई बदहाली

Sun, 04 Jul 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
MLAs told MD the plight of electricity
बांदा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम प्रबंध निदेशक (एमडी) अमित किशोर को बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर जन प्रतिनिधियों की शिकायतों और नाराजगी से रूबरू होना पड़ा। रविवार को सुबह सर्किट हाउस में विधायकों ने जर्जर आपूर्ति व्यवस्था पर सख्त नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दो टूक शब्दों में कहा कि बिजली विभाग के अभियंताओं की लापरवाही की बदौलत स्थिति गड़बड़ाई है। जनाक्रोश से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। कहा कि फाल्टों की भरमार है। खासकर पेयजल आपूर्ति से जुड़े फीडर बदहाल हैं। अवर अभियंता व अन्य अधिकारी रात को फोन नहीं उठाते। किसानों के निजी नलकूप का पैसा जमा है।
विज्ञापन

उन्हें मैटेरियल नहीं दिया जा रहा है। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने भी अपने क्षेत्र की जर्जर बिजली आपूर्ति पर असंतोष जताते हुए प्रबंध निदेशक से शिकायत की। विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पूर्व बीडीसी सुधीर कुशवाहा सहित, कारपोरेशन के मुख्य अभियंता वीके झा, अधीक्षण अभियंता अशोक कैम सहित सभी अधिशासी अभियंता बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बृजेश प्रजापति (तिंदवारी) ने प्रबंध निदेशक से मुलाकात की और अपने क्षेत्र की बिजली समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इसके पूर्व शनिवार को देर रात प्रबंध निदेशक ने शहर के पीली कोठी, तुलसी नगर, भूरागढ़ आदि सब स्टेशनों का निरीक्षण किया। लाग बुक आदि देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed