फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MLA reached CHC at midnight, found flaws

आधी रात को सीएचसी पहुंची विधायक, मिलीं खामियां

Sat, 07 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
MLA reached CHC at midnight, found flaws
MLA reached CHC at midnight, found flaws - फोटो : BANDA
अतर्रा। आधी रात को सीएचसी में हकीकत देखने निकलीं क्षेत्रीय विधायक को खामियां ही खामियां नजर आई। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को फटकारते हुए एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विधायक ओममणि वर्मा ने शुक्रवार को आधी रात सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर और प्रसव कक्ष देखा। आपातकालीन कक्ष का भी निरीक्षण किया।
प्रसूताओं से बातचीत की। कहा कि अगर कोई भी स्टाफ नर्स या अन्य कोई किसी प्रकार का सुविधा शुल्क मांगती हैं तो उनके मोबाइल नंबर पर शिकायत करें। अस्पताल परिसर में जगह-जगह पान की पीक, गंदगी देखकर नाराजगी जताई। अधीक्षक डॉ. अरविंद को फटकार लगाकर अस्पताल की सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में अस्पताल का एक पंखा खराब मिलने पर दुरुस्त कराने की बात कही। दवा कक्ष का निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि सीएचसी में कई खामियां मिली हैं। एक सप्ताह के अंदर दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। दूसरे निरीक्षण में कमियां मिलने पर उच्चाधिकारियों से कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा। निरीक्षण में सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद, फार्मासिस्ट व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed