फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Missing confectioner's body found, accused of murder

Banda News: लापता हलवाई का शव मिला, हत्या का आरोप

Fri, 12 Apr 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Missing confectioner's body found, accused of murder
बदौसा (संवाद)। चार दिन से लापता हलवाई का शव शुक्रवार की सुबह झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पुलिया के किनारे झाड़ियों में औंधे मुंह पड़ा मिला। पुलिस ने शव झाड़ियों से निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर 30 मिनट बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


मूलरूप से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ निवासी मनोज गुप्ता उर्फ बब्बू (40) बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा में रहकर हलवाई का काम करता था। नौ अप्रैल को मनोज कनौजिया पुरवा अंश तुर्रा मिठाई बनाने के लिए घर से निकला, लेकिन वह घर नहीं लौटा। उसी रात कनौजिया पुरवा से फोन आया कि मनोज अभी तक मिठाई बनाने नहीं आया है। इससे पत्नी परेशान हो गई। शुक्रवार की सुबह राहगीर झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पुलिया के पास से गुजरा तो दुर्गंध आई। उसने जाकर देखा तो झाड़ियों में शव पड़ा था। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव झाड़ियों से निकाला ।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मनोज के परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग पर झांसी मिर्जापुर हाईवे पर शव रखकर करीब 30 मिनट तक जाम लगाया। इससे दोनों ओर भारी वाहनों की कतार लग गई। जाम की खबर पाकर एसडीएम अतर्रा रावेंद्र सिंह और सीओ अतर्रा गवेंद्रपाल गौतम मौके पर पहुंच गए। एसडीएम और सीओ ने आरोपियों को गिरफ्तार कापे का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर जाम खुल सका। सीओ का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेनदेन की बात आई सामने, चार लोगों पर आरोप
मनोज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तुर्रा गांव में रहता था। पत्नी गुड्डो के मुताबिक अमावस्या पर आरोपी अजयगढ़ से चित्रकूट जाने के लिए आते थे और उनके घर आकर धमकाते भी थे। रिश्तेदारों के मुताबिक मनोज ने कुछ रुपये आरोपियों से लिया था। मूल रकम अदा कर दी गई थी। बावजूद इसके तकादा करते थे तहरीर में अजयगढ़ के मझगांव तहसील क्षेत्र के तुर्कातरी गांव निवासी जयकरन, प्रमोद यादव, रामसहाय , मुकेश यादव पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है।


जमीन खरीदकर मनोज ने बनवाया था मकान
मनोज गुप्ता ने तुर्रा गांव में जमीन खरीदने के बाद अपना घर बनवा लिया था। उसी में रहकर हलवाई का काम करते हुए वह परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। तुर्रा में मनोज की किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed