{"_id":"647a3bf4b6ca7fff970a5414","slug":"minor-was-tortured-by-being-held-hostage-banda-news-c-12-1-266145-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Crime: बाजार गई किशोरी को अगवा कर बंधक बनाकर 14 दिनों तक की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Crime: बाजार गई किशोरी को अगवा कर बंधक बनाकर 14 दिनों तक की दरिंदगी
Sat, 03 Jun 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में घर से बाजार गई किशोरी को अगवा कर सूरत ले गए युवकों ने उसके साथ 14 दिनों तक दरिंदगी की थी। मोबाइल हाथ में लगते ही पीड़िता ने मां को आपबीती बताई। मां ने अपने भाई व रिश्तेदार को बेटी के बताए पते पर भेजकर छुड़वाया। गुरुवार को कोतवाली पहुंची पीड़िता के पुलिस ने बयान दर्ज कर शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल से मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी 16 वर्षीय किशोरी 14 मई को घर से चौराहे में सब्जी खरीदने निकली थी। इसके बाद से लापता थी। पीड़ित मां ने 15 मई को अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 28 मई को किशोरी ने मां को फोन किया। बताया कि सब्जी खरीदते समय पन्ना (मध्य प्रदेश) के बरौली का रहने वाला गुड्डू खां उसे मिला और मुंह में रुमाल लगाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
जब उसे होश आया तो वह कालिंजर में थी। इसके बाद उसका एक साथी और आ गया। दोनों उसे बरौली ले गए। वहां खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। इससे रात भर बेहोश रही। 15 मई की सुबह अतर्रा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में गुजरात ले गए। सूरत के गणेश नगर मोहल्ले में उसे रखा था। गुड्डू और उसके दो साथी लगातार दुष्कर्म करते रहे। दिन में कमरा बंद कर चले जाते थे।
विज्ञापन
किशोरी ने बताया कि उसके मोबाइल फोन का सिम निकालकर छिपा दिया था। खोजने पर सिम मिला है तो फोन किया है। मां ने गुजरात में रहने वाले भाई को घटना बताई। इसके बाद उसे व वहीं रह रहे दामाद को किशोरी को लाने भेजा। 30 मई को किशोरी को वहां से मुक्त कराया गया। गुरुवार को उसे नरैनी कोतवाली लाकर बयान दर्ज कराए गए। शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। डॉ. ऋतंभरा समेत तीन डॉक्टरों के पैनल से मेडिकल किया। डॉ. ऋतंभरा ने बताया कि किशोरी की स्लाइड बनाई गई है। मामला 15 दिन पुराना है। नरैनी कोतवाल अरविंद सिंह गौर ने बताया कि किशोरी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।