{"_id":"4e58a5001d4681a39619bae5d271c723","slug":"minister-of-tourism-unveiled-almanac-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन पंचांग का मंत्री ने किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन पंचांग का मंत्री ने किया अनावरण
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुंदेलखंड पर्यटन विकास समिति ने नौ वर्ष के
विज्ञापन
लिए पंचांग जारी किया है। इसमें बुंदेलखंड के पर्यटक स्थलों को दर्शाया गया
है। मंगलवार को प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश ने लखनऊ स्थित
अपने आवास में इस पंचांग के अनावरण की रस्म अदा की।
इस मौके पर प्रदेश के पर्यटन महानिदेशक अमृत अभिजात और संयुक्त निदेशक प्रदीप कुमार सिंह सहित पर्यटन विकास समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
समिति के श्यामजी निगम और शिवम निगम तथा क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कल्याण सिंह ने बताया कि पर्यटन मंत्री ने बुंदेलखंड को बहादुरों की सरजमीं बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार यहां पर्यटन को बढ़ावा देेने के लिए प्रयासरत है।
नतीजे जल्द सामने आएंगे। मंत्री ने समिति के प्रयासों को सराहा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पर्यटक क्षेत्र बांदा, चित्रकूट, महोबा, ओरछा, झांसी और खजुराहो मुख्य पर्यटक स्थल हैं।
समिति ने बुंदेलखंड टूरिज्म नाम से वेब पोर्टल बनाया है। बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की जागरूकता फैलाई जा रही है।
पर्यटन महानिदेशक और संयुक्त निदेशक ने भी इन प्रयासों को सराहा। इन अवसर पर सचिन चतुर्वेदी, संजय निगम अकेला, सत्यजीत और निखिल सक्सेना आदि उपस्थित रहे।