{"_id":"5826088a4f1c1bf67eb3b025","slug":"millions-of-customers-then-submitted-mutilated-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के कटे-फटे नोट ग्राहकों को फिर सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के कटे-फटे नोट ग्राहकों को फिर सौंपे
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ‘मियां की जूती मियां का सर’। स्टेट बैंक समेत अन्य बैंकों ने अपने खाता धारकों या नोट बदलने वालों के साथ यही किया। उपभोक्ताओं ने कुछ दिनों पहले जो सड़े-गले, कटे-फटे नोट बैंक में जमा कर नए नोट लिए थे, अब बैंकों ने वही नोट फिर उपभोक्ताओं के हवाले कर दिए। नियमत: इन नोटों को वापस रिजर्व बैंक भेजा जाना चाहिए था।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक की गाइड लाइन का उल्लंघन करने के लिए बैंक मजबूर भी थे। अचानक रातों-रात प्रतिबंधित हुए 500 और 1000 के नोट के बदले 4000 रुपये दिए जाने के आदेश से उपभोक्ताओं का बैंकों पर भारी दबाव था। हंगामे जैसे हालात थे। ऐसे में बैंक प्रबंधकों ने उन नोटों को ही बांट डाला जो घटिया होने पर रिजर्व बैंक वापस करने के लिए जमा किए गए थे। इनमें ज्यादातर 10 और 5 के नोट थे। कुछ 100 के नोट भी बांटे गए।
विज्ञापन
उधर, इस बारे में स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक सिद्धेश श्रीवास्तव का कहना है कि 10 और पांच के कटे-फटे नोट मई में आठ करोड़ और अक्तूबर में साढ़े छह करोड़ वापस रिजर्व बैंक को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
आज से मिल सकते हैं 2000 के नोट
बांदा। भारत सरकार द्वारा जारी किए गए 2000 के नए नोट शनिवार से उपभोक्ताओं की जेबों में आने की पूरी संभावना है। खाता धारकों और नोट बदलने वालों को इनका बेताबी से इंतजार है। स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक सिद्धेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यालय से हरी झंडी मिली तो शनिवार को नए नोटों का वितरण होगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को छह करोड़ और शुक्रवार को 10 करोड़ के पुराने नोट बदले गए हैं।