{"_id":"61d87ad69d5eac7c3435aa79","slug":"migrant-laborer-s-wife-committed-suicide-by-consuming-poison-banda-news-knp674116289","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूर की पत्नी ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूर की पत्नी ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। खेलने के लिए बच्चों को घर के बाहर भेजने के बाद प्रवासी मजदूर की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि अभद्रता का विरोध करने पर ससुराल वालों ने पुत्री के साथ मारपीट की थी।
चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव निवासी श्यामबाबू की पत्नी शिवप्यारी (32) ने गुरुवार को दोपहर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन निजी वाहन से जिला अस्पताल लाए। हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में शिवप्यारी ने दम तोड़ दिया। परिजन शव घर ले गए।
मायके वालों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। ससुराल वाले आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। बताया कि बच्चों को घर के बाहर खेलने के लिए भेज दिया था। इसके बाद कमरे में जहर खा लिया।
विज्ञापन
उधर, मृतका के पिता निवादा (गिरवां) गांव निवासी बरदानी ने बताया कि 12 साल पूर्व शादी हुई थी। उसके दो पुत्र व दो पुत्री हैं। पति सूरत (गुजरात) में है। 10 वर्षीय पुत्र लवकुश की तबियत ठीक न होने पर शिवप्यारी ने ससुर से अस्पताल ले जाने को कहा था। आरोप लगाया कि इस पर ससुर ने उससे अभद्रता की। विरोध करने पर मारापीटा। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद थाने में तहरीर देगा।