फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Migrant laborer's body found hanging

प्रवासी मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला

Mon, 06 Sep 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborer's body found hanging
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी मजदूर का शव सोमवार को पेड़ पर फंदे में लटका मिला। मजदूर के परिजनों ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने की आशंका जताई है। बताया कि दो दिन पूर्व झगड़ा हो जाने पर पड़ोसी ने जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, पुलिस आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी लल्ला के बेटा राधेश्याम (27) का सोमवार को सुबह घर से कुछ दूर नीम के पेड़ में साफी के फंदे पर शव लटका मिला। शौच को गए बड़े भाई विनोद ने शव पेड़ पर लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे राधेश्याम के मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह घर से निकल गया। फिर उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्विच ऑफ मोबाइल जेब में मिला। हत्या की आशंका जताई है। आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व विवाद हो जाने पर पड़ोसी ने जान से मारने की धमकी दी थी। यह भी बताया कि इसी वर्ष उसकी शादी होना थी। आज घरवालों को लड़की देखने अलिहा गांव जाना था। मृतक चेन्नई में एक मजदूरी करता था।
लॉकडाउन में घर लौट आया था। दो-तीन दिन बाद फिर वापस चेन्नई जाना था। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उधर, गिरवां थाना इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि पेड़ में काफी ऊंचाई पर शव फांसी में लटक रहा था। प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या प्रतीत हो रही है।
शादी के दो माह पहले युवती ने दे दी जान
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव में अशोक कुमार सैनी की 18 वर्षीय पुत्री पूजा ने रविवार की रात अटारी में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने शव लटका देखा और परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। झाड़फूंक और इलाज करा रहे थे। रात को अपनी मां राजरानी के साथ सोई थी। सुबह फंदे पर लटकी मिली। परिजन घटना का स्पष्ट कारण नहीं बता सके। दो बहनों में छोटी थी।
पिता ने बताया कि पूजा की शादी नवंबर में तय थी। घर में तैयारियां चल रही थीं। बिसंडा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं बता सके। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर जान दी
बांदा। मरका थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर गांव निवासी शत्रुघन का बेटे रामकेश (20) ने रविवार को दोपहर औगासी हार स्थित खेत में नीम के पेड़ पर शर्ट का फंदा बनाकर गले में कस लिया। चरवाहों ने शव लटका देखा और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

पिता ने बताया कि मृतक पुत्र जेसीबी चलाता था। तीन माह पहले उसकी शादी तय हो चुकी थी। इस वर्ष के अंत तक शादी होना थी। तीन भाइयों में बड़ा था। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। पुलिस भी आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed