फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Migrant laborer dies due to vehicle collision on highway

हाईवे में वाहन की टक्कर से प्रवासी मजदूर की मौत

Sat, 04 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborer dies due to vehicle collision on highway
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास बांदा-मिर्जापुर राष्ट्रीय मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

जखनी (गिरवां) गांव निवासी शिवबरन (28) शुक्रवार की रात चचेरे भाई रामबाबू (19) के साथ बाइक से शहर मुख्यालय से गांव लौट रहा था। महुआ गांव के पास किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। यूपी-112 पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने शिवबरन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि शिवबरन सूरत में मजदूरी करता था। करीब 15 दिन पूर्व घर आया था। उसकी एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed