फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   mercury rises one degree but cold persists

पारा एक डिग्री बढ़ा लेकिन सर्दी बरकार

Thu, 23 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
mercury rises one degree but cold persists
बांदा। पारे में एक डिग्री सुधार के बाद भी सर्दी के सितम में कोई कमी नहीं आई। बुधवार लगातार चौथे दिन भी जनजीवन ठिठुरता रहा। सात किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं। विजिबिलिटी छह किमी. दर्ज की गई। गुरुवार को मौसम में मामूली सुधार का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री का इजाफा होगा। उधर, शीत लहर की चपेट में बीमार पड़ गए दो वृद्धों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन ने शहर व कस्बों में अलाव जलवाए हैं। लेकिन, यह नाकाफी साबित हो रहे हैं। ठंड का असर कारोबार, स्कूल-कालेज और दिनचर्या पर भी देखा जा रहा है। बुधवार को न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। अधिकतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के आसपास बताया गया है।
विज्ञापन

उधर, ठंडी हवाओं के बीच सुबह बच्चों को स्कूल जाना भारी पड़ रहा है। अभिभावक इस मौसम में स्कूलों में छुट्टी घोषित करने की मांग कर रहे हैं। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी का कहना है कि शहर सहित नगर पंचायतों के चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जल रहे हैं। रैन बसेरा भी चालू हैं। कंबलों के लिए जेम पोर्टल पर टेंडर किया गया है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि हवा की गति उत्तर पश्चिम होने से ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों का समय बदलने की मांग
अतर्रा। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक कर एसडीएम परिषदीय विद्यालयों का समय बदले जाने की मांग की है। बताया कि विद्यालय सुबह 8.30 बजे से खुलते हैं। कड़ाके की ठंड में विद्यालय का समय 10 बजे किया जाए। शशिकांत पटेल, राकेश जायसवाल, विनय पांडेय, अरविंद कुशवाहा, कमलेश कुमार, राजेश कुमार, बाला प्रसाद, लखनलाल साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed