फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mercury reached 44 degrees, broken record of 40 years

पारा पहुंचा 44 डिग्री, 40 वर्ष का टूटा रिकार्ड

Sat, 02 Apr 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached 44 degrees, broken record of 40 years
बांदाः धूप और गर्म हवाओं से बचाव करतीं परीक्षा देकर लौट रहीं छात्राएं। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। तपिश का नया कीर्तिमान बनाकर विदा हुए मार्च के बाद अब अप्रैल का आगाज भी जबरदस्त तापमान के साथ हुआ। शुक्रवार को दूसरे दिन भी अधिकतम पारा 44 डिग्री पर टिका रहा। यह सामान्य से सात डिग्री अधिक है। राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर आने वाली हवाओं ने चटियल बुंदेलखंड और यहां के पहाड़ों को बुरी तरह तपा दिया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मार्च और अप्रैल की शुरुआत में तापमान के तेवरों ने पिछले 40 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इससे पहले अप्रैल 1980 में तापमान 43 डिग्री पहुंचा था।
विज्ञापन

बुंदेलखंडियों को मई और जून में जो तपिश तपाती थी वो अबकी मार्च की विदाई में ही महसूस होने लगी। अप्रैल का पहला दिन भी ऐसा ही बीता। इस सीजन का यह सर्वाधिक गर्म दिन था। सुबह से ही धूप के तेवर तल्ख हो गए। दोपहर तक इनमें और तीखापन आ गया।
विज्ञापन

खुले आसमान तले चलने वाले राहगीरों की हालत पस्त हो गई। दोपहर से तीसरे पहर तक करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं। सड़कों पर कम लोग ही नजर आए। समय से पहले ही तापमान में यह वृद्धि स्वास्थ्य और फसल दोनों के लिए ही नुकसानदेह साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. दिनेश साहा ने बताया कि मार्च के आखिर में आमतौर पर अधिकतम पारा 37 और न्यूनतम 18 डिग्री तक होना चाहिए। इस बार मार्च के अंतिम दिन यह 44 डिग्री तक पहुंच गया है। यानी सामान्य से सात डिग्री ज्यादा है।

अत्यधिक गर्मी की मुख्य वजह
दरअसल हवाएं मरुस्थल और जमीन पर होकर आती हैं तो गर्म हो जाती हैं। समुद्र तल और पहाड़ों से होकर आने में हवाओं में नमी बनी रहती है। इस बार हवा में नमी बिलकुल नहीं है। इसके साथ ही इस वक्त सूर्य भूमध्य रेखा के ऊपर है। इससे सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं। इससे भी माहौल में गर्मी बढ़ जाती है। बागवानी के लिए यह गर्मी नुकसानदेह है। चादर आदि से छांव बनाकर सब्जी व अन्य बागवानी पौधों को बचाएं। 10 अप्रैल तक पारा दो डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है।
पिछले पांच वर्षों में मार्च माह में अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
वर्ष तापमान
2022 44
2021 31.4
2020 33.2
2019 30.9
2018 31.10
2017 32.2
मार्च के अंतिम 10 दिन का पारा
मार्च माह अधिकतम न्यूनतम
21 मार्च 38 23
22 मार्च 39 22
23 मार्च 38 21
24 मार्च 36 21
25 मार्च 36 21
26 मार्च 35 18
27 मार्च 38 20
28 मार्च 40 23
29 मार्च 42 24
30 मार्च 42 24
31 मार्च 44 24
पहली अप्रैल को मंडल का तापमान
जनपद अधिकतम न्यूनतम
बांदा 44.0 22.0
चित्रकूट 43.5 23.0
महोबा 43.0 24.0
हमीरपुर 44.0 21.5
जालौन 42.0 21.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed