{"_id":"610ec8748ebc3e7b9d464d3b","slug":"memorandum-sent-to-implement-mandal-commission-recommendations-banda-news-knp644928971","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल कमीशन सिफारिशें लागू करने को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल कमीशन सिफारिशें लागू करने को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू करने और जातीय जनगणना कराने समेत कई मुद्दों को लेकर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने शनिवार को राष्ट्रपति को सात सूत्री ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में सपाइयों ने निजी क्षेत्रों में भी आरक्षण का लाभ दिलाने का अनुरोध किया है।
प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवकरन पाल के नेतृत्व में शनिवार को पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर रही है। आरक्षण समाप्त किया जा रहा है।
सरकार की गलत नीतियों से पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यकों के अधिकार खतरे में हैं, जबकि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने मंडल कमीशन की नौकरियों और शिक्षण संस्थाओं में 27 फीसदी आरक्षण लागू किया था, लेकिन वर्तमान सरकार पिछड़ों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
कहा कि नीट परीक्षा में आरक्षण रोकने से 10 हजार सीटों का नुकसान है। मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू कर पिछड़ों के हक और सम्मान की रक्षा की मांग की। यह भी बताया कि संगठन सात अगस्त को मंडल दिवस के रूप में मना रहा है।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, बुंदेलखंड प्रभारी रामपाल प्रजापति, अनिल यादव, राजेंद्र यादव, रामदास निषाद, इस्लाम खां, वृंदावन वैश्य, मदनगोपाल टंका, ओमनारायण त्रिपाठी (विदित), प्रदीप यादव, विजयपाल यादव, अजय निषाद आदि उपस्थित रहे।