फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Medical College started four x-ray machines

मेडिकल कालेज में चार एक्सरे मशीनें शुरू

Wed, 02 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Wed, 02 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Medical College started four x-ray machines

बांदा। मेडिकल कालेज को मेडिकल कौंसिल आफ इंडिया (एमसीआई) की मान्यता की कवायदें जारी हैं। एमसीआई टीम का दोबारा दौरा होने वाला है।

विज्ञापन


इसके मद्देनजर मेडिकल कालेज की वे खामियां दूर कर ली गई हैं, जिन पर पिछली बार टीम ने आपत्ति जताई थी। मेडिकल कालेज में एक साथ चार एक्सरे मशीनें चालू हो गई हैं। बृहस्पतिवार से अल्ट्रासाउंड सेवा भी शुरू हो जाएगी।

करीब दो माह पूर्व 4 जनवरी को दिल्ली से आई एमसीआई की टीम ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया था। तमाम तैयारियों के बावजूद टीम ने 20 खामियां पकड़ी थीं।

मेडिकल कालेज प्रशासन ने इनमें से अधिकांश को दुरुस्त कर दिया है। हालांकि पिछले दौरे के दौरान जिन डाक्टरों को रातोंरात यहां तैनात किया गया था, वे टीम के जाते ही नदारद हो गए।

टीम ने आईपीडी में मरीजों की संख्या 50 फीसदी बताई थी। फर्नीचर की कमी, इंडोर-आउटडोर मेें महिला-पुरुष के अलग-अलग काउंटर, इंटर फार्म आदि की खामियां गिनाई थीं। कैंसर, महिला रोग, बहरापन आदि के विशेषज्ञ भी न होने की कमी दर्शाई थी।

दो महीनों में मेडिकल कालेज प्रशासन ने इन खामियों को काफी हद तक दुरुस्त कर लिया है। अब एमसीआई टीम फिर निरीक्षण करने वाली है। टीम की मंशा के मुताबिक सब कुछ चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए मेडिकल कालेज प्रशासन जुटा है।

चार एक्सरे मशीनें चालू हो गई हैं। इनमें दो बड़ी और दो मोबाइल मशीनें हैं। रोजाना 50 से ज्यादा मरीजों के एक्सरे हो रहे हैं। बृहस्पतिवार (3 मार्च) को अल्ट्रासाउंड मशीन भी चालू हो जाएंगी।

फिलहाल दो अल्ट्रासाउंड मशीनें आई हैं। गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड नहीं होगा। इसके लिए डीएम की अनुमति लेना बाकी है।

ब्लड बैंक में अभी देर, अन्य खामियां पूरी
बांदा। मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार आर्य ने बताया कि एमसीआई द्वारा बताई गई कमियों को दूर कर लिया गया है। ब्लड बैंक में फिलहाल समय लगेगा। इससे एमसीआई को अवगत करा दिया गया है।

बताया कि इसी माह एमसीआई टीम के आने की संभावना है। बताया कि रोजाना ओपीडी में 6-7 सौ मरीज और आईपीडी 30-35 मरीज आ रहे हैं। 300 बेड का अस्पताल तैयार है। एमसीआई टीम के निरीक्षण के बाद मान्यता मिलते ही सत्र 2016-17 में एमबीबीएस कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

कालेज में 35 जांचें शुरू
बांदा। मेडिकल कालेज में अब कई गंभीर रोगों की भी जांच शुरू हो गई हैं। लगभग 35 प्रकार की जांच की जा रही है। इनमें एचआईवी और किडनी की जांच सहित कैंसर की जांच के लिए बायस्पी भी शुरू हो गई। कैंसर विभाग अलग कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed