फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Medical College 400 posts soon

मेडिकल कॉलेज में 400 पदों पर नियुक्ति जल्द, वेतन व अन्य खर्च को दो करोड़ जारी

Tue, 03 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 03 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Medical College 400 posts soon

बहुप्रतीक्षित राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में जल्द ही ओपीडी के साथ मरीजों के भर्ती करने की सुविधा शुरू हो जाएगी। शासन ने यहां 400 पद सृजित किए हैं। नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में 100 छात्र-छात्राओं (प्रशिक्षु डॉक्टरों) को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


नरैनी रोड पर मेडिकल कॉलेज में 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इसकी आधार शिला 2009 में रखी गई थी। निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड (अंचल कार्यालय इलाहाबाद) करा रहा है।
विज्ञापन


बसपा की सरकार जाने के बाद बजट के अभाव में निर्माण कार्य चार सालों से कभी धीमी गति से चल रहा था। भवन का शेष काम भी अप्रैल 2015 तक पूरा हो जाएगा।

मेडिकल कॉलेज में शासन 400 पद सृजित किए हैं। इनमें कन्नौज मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ.आरती मूलचंदानी को यहां के लिए रिलीव कर दिया गया है। वे प्राचार्य डॉ.आरपी सिंह की जगह लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने स्टाफ के वेतन, कार्यालय, स्टेशनरी, कंप्यूटर व पेट्रोल आदि खर्च के लिए हाल ही में दो करोड़ रुपये जारी किए हैं। मुख्य कोषाधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज जल्द से जल्द शुरू कराना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed