फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mechanic crushed to death by speeding loader

Banda News: तेज रफ्तार लोडर ने मैकेनिक को कुचला, मौत

Mon, 16 Feb 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 16 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mechanic crushed to death by speeding loader
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी 22 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू की शनिवार को मसुरी नहरी पटरी प्रेमपुर रोड पर तेज रफ्तार लोडर की चपेट में आने से मौत हो गई। वह एसी-फ्रिज ठीक करने का काम करता था और खुरहंड में काम निपटाने के बाद बाइक से अपने मामा के घर गिरवां थाना के प्रेमपुर गांव 10 हजार रुपये देने जा रहा था।
विज्ञापन

जितेंद्र अपनी बाइक से जैसे ही मसुरी नहरी पटरी प्रेमपुर रोड पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित लोडर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जितेंद्र लोडर के नीचे आ गया और पहिए उसके सिर के ऊपर से गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोडर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना और परिजनों में कोहराम हादसे की जानकारी घायल साथी ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसके बाद उसने जितेंद्र के बड़े भाई उमेश को सूचित किया, जो बहेरी गांव में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जितेंद्र की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां माया का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। थाना प्रभारी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था। फरार लोडर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed