{"_id":"162d1aaa682f322ae1b5c7f99b5a4e8e","slug":"mayawati-s-birthday-cake-cutting-distributed-sweets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती के जन्मदिन पर केक काटकर बांटी मिठाई, जोश में आए बसपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती के जन्मदिन पर केक काटकर बांटी मिठाई, जोश में आए बसपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 15 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में प्रदेशव्यापी शिकस्त से मायूस बसपाई पार्टी सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर जोश में दिखे। बृहस्पतिवार को आयोजित जश्न में ठंड और कोहरे के बीच वे भीड़ जमा करने में सफल रहे। बसपाइयों ने केक काटा।
विज्ञापन
रायफल क्लब ग्राउंड पर बसपाइयों ने धूमधाम से पार्टी मुखिया का जन्मदिन मनाया। पंडाल खचाखच भरा रहा। दो बालिकाओं खुशी और आलिया खान ने केक काटा।
झांसी से आए बसपा के ‘जागृत जत्थे’ की ममता और रामधीन आर्य ने मायावती की उम्रदराजी और गुणगान का गीत गया। विधान सभा में विधान मंडल दल उप नेता विधायक जीसी दिनकर ने बसपा सरकार द्वारा चलाई गई जनहित की 36 योजनाओं की उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि सपा सरकार ने इन्हें बंद कर दिया। बसपा सराकर में एक भी दंगा नहीं हुआ। सपा सरकार में आए दिन दंगे हो रहे हैं। भाजपा पर सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। इसके अलावा पीएम मोदी को बड़बोला और पूंजी पतियों के लिए काम करने वाला बताया। दावा किया 2017 में प्रदेश में फिर बसपा सरकार होगी।
विज्ञापन
समारोह को जगदीश प्रजापति, आनंद यादव, मधुसूदन कुशवाहा, मुमताज अली, बाबूलाल कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया। बसपा जिलाध्यक्ष/जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। गीत-संगीत के बीच बसपाई थिरके भी।
इस अवसर पर लल्लू निषाद, मोहम्मद इदरीस, जयराम सिंह, डीडीसी कमलेश श्रीवास, अय्यूब अली, दिनेश शुक्ला, उदित नारायण द्विवेदी, हरीराम करीब, ब्लाक प्रमुख महेंद्र कुशवाहा, प्रदीप वर्मा, अवधेश दिनकर, गोकरन वर्मा, विनय वर्मा, अभिषेक भास्कर, धीरज राजपूत, आर्य चंद्रा, नत्थू सरदार, अशोक पांडेय (अतर्रा) आदि शामिल रहे।
मरीजों को फल बांटे
समारोह से पूर्व सुबह बसपा नेताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। हरेक विधान सभा क्षेत्र के गांवों में गरीबों का कंबल भी बांटे गए। उधर करतल में बसपा सेक्टर महासचिव राधेश्याम गौतम ने केक काटकर मायावती का जन्मदिन मनाया। जितेंद्र कुमार, अनिल गुप्ता, बारातीलाल यादव, बबलू पांडेय, शीलू गुप्ता, दम्मू सेठ, उमेश गुप्ता, शोभालाल आदि शरीक रहे।