फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Master plan-2031 approved after three and a half years, 30 villages will be included in the city

Banda News: साढ़े तीन साल बाद महायोजना-2031 मंजूर, शहर में शामिल होंगे 30 गांव

Thu, 17 Apr 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Master plan-2031 approved after three and a half years, 30 villages will be included in the city
बीडीए का आफिस।  - फोटो : संवाद
बांदा। महायोजना-2031 पर शासन ने मुहर लगा दी है। इसमें करीब 3.72 लाख आबादी को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विकास का खाका खींचा गया है। 30 गांवों को शहरी क्षेत्र में शामिल कर 4360 हेक्टेयर क्षेत्रफल का शहरीकरण किया जाएगा। महायोजना-2031 तैयार करने में करीब साढ़े तीन लगे हैं।
विज्ञापन

शहर के विस्तारीकरण के लिए पहले महायोजना-2021 तैयार कर लागू की गई थी। इसका क्षेत्रफल 2412 हेक्टेयर निर्धारित था। यह महायोजना 2.70 लाख शहरी आबादी के लिए तैयार की गई थी।
विज्ञापन

इसमें आवासीय उपयोग के लिए 1009.29 हेक्टेयर क्षेत्रफल तय किया गया था। अब महायोजना 2031 करीब 3.72 लाख आबादी के हिसाब से तैयार की गई है। इसमें क्षेत्रफल बढ़ाकर 4360 हेक्टेयर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय उपयोग के लिए इसमें 2352.83 हेक्टेयर क्षेत्रफल का प्रावधान किया गया है। पिछली महायोजना में व्यवसायिक उपयोग के लिए सिर्फ 34.07 हेक्टेयर क्षेत्रफल तय हुआ था।
इस बार इसे बढ़ाकर 185.90 हेक्टेयर कर दिया गया है। औद्योगिक क्षेत्र के लिए पहले 103.36 हेक्टेयर भूमि थी, अब नई महायोजना में इसे बढ़ाकर दोगुना यानी 220.64 हेक्टेयर रखा है।

कार्यालयों के लिए पहले 87.34 हेक्टेयर और मनोरंजन सुविधाओं के लिए 411.33 हेक्टेयर का प्रावधान था, जबकि महायोजना 2031 में कार्यालयों के लिए 426.42 और मनोरंजन सुविधाओं के लिए 845 हेक्टेयर जमीन तय है। यातायात व परिवहन के लिए 329 और अन्य भू उपयोग के लिए 264.25 हेक्टेयर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed