{"_id":"617553eb85bc73399c39f534","slug":"mason-swings-on-a-noose-after-quarreling-with-wife-banda-news-knp660035423","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़कर राजमिस्त्री फंदे पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से झगड़कर राजमिस्त्री फंदे पर झूला
विज्ञापन
बबेरू। राजमिस्त्री ने पत्नी से झगड़कर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शनिवार रात की है। पुलिस को उसके पैंट की जेब से एक पत्र मिला है। हाथ में पेन से आई लव यू लिखा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पत्र की जांच कर रही है।
कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव का रहने वाला राजमिस्त्री शिवविलास उर्फ राजू (31) काफी दिनों से बबेरू के बांदा रोड गायत्री नगर नहर पटरी स्थित फूफा के मकान में रह रहा था।
शनिवार की रात शराब के नशे में उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। रविवार को तड़के मकान के पिलर की छड़ में रस्सी से फांसी लगाकर उसने जान दे दी। मोहल्ले के लोग जागे और उसे फंदे पर लटकता देखा तो पत्नी को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर ने बताया कि मृतक की पैंट की जेब से एक पत्र मिला है। हाथ में पेन से आई लव यू लिखा है। पत्नी के मायके के लोग आए हैं, लेकिन किसी ने प्रेम प्रसंग होने की बात नहीं बताई है। इसे सुसाइड नोट नहीं माना जा सकता है।
हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उधर, परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व हादसे में घायल हो जाने से उसकी मनोदशा सही नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। उसके दो बेटे व एक बेटी है। बबेरू में फूफा के यहां रहकर राजमिस्त्री का काम करता था।