{"_id":"65b46cf3bf76d55b50045217","slug":"married-woman-sets-herself-on-fire-in-her-parents-house-in-banda-2024-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बीए की परीक्षा देने आई विवाहिता ने मायके में खुद को लगाई आग, सामने आई चौंकाने वाली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीए की परीक्षा देने आई विवाहिता ने मायके में खुद को लगाई आग, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Sat, 27 Jan 2024 09:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 27 Jan 2024 09:56 AM IST
सार
बांदा में बीए की परीक्षा दे रही विवाहिता ने मायके में खुद को आग लगा ली। परिजन ने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता ने चौंकाने वाली वजह बताई है।
विज्ञापन
महिला ने खुद को लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा में मायके में रह रही विवाहिता ने डीजल डालकर आग लगा ली। पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता का कहना है कि बेटी बीए कर रही है। परीक्षा की तैयारी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान है।
कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी पूजा (24) अपने मायके अतर्रा कोतवाली इलाके के महोतरा गांव में 16 दिसंबर से रह रही है। उसके एक नौ माह की बेटी भी है। गुरुवार की सुबह पूजा ने घर में रखा डीजल अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। परिजनों ने उसे देखा तो आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पिता शारदा ने बताया कि पूजा की 30 जनवरी 2023 को बीरा गांव के मोहित उर्फ शिवबरन के साथ शादी की थी। वह अतर्रा डिग्री कॉलेज से बीए कर रही है। 24 जनवरी से बेटी के पेपर चल रहे हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए वह 16 दिसंबर को मायके आ गई थी, तब से वह मायके में ही है।
विज्ञापन
पिता का कहना है कि पूजा ने परीक्षा की तैयारी के चलते परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाया है। पूजा के मजिस्ट्रेटी बयान भी कराए गए हैं।

चूल्हे की आग से किशोर झुलसा, भर्ती
उधर, ननिहाल में आग तापते समय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कानपुर के पतारा क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी आयुष (14) मां ननैता के साथ अपने ननिहाल मटौंध थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव में मकर संक्रांति मनाने आया था। बुधवार की देर शाम वह घर में चूल्हे के पास बैठकर आग ताप रहा था, तभी आग से झुलस गया।