फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married woman hangs herself due to childlessness; dies.

Banda News: संतान न होने से विवाहिता ने लगाया फंदा, मौत

Sun, 11 Oct 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 11 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman hangs herself due to childlessness; dies.
फोटो-12-शालू गुप्ता। फाइल फोटो
पैलानी। संतान न होने से परेशान विवाहिता ने रविवार दोपहर घर के अंदर बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पति ने बताया कि कई वर्षों से संतान न होने के कारण पत्नी तनाव में रहती थी। हाल ही में पति कानपुर से उसका इलाज कराकर लौटा था। घटना के समय सास-ससुर खेत में थे और पति के दोनों भाई घर से बाहर थे।

पैलानी थाना क्षेत्र के गड़ोला गांव निवासी कुलदीप गुप्ता की शादी वर्ष 2022 में शालू गुप्ता (31) से हुई थी। पति ने बताया कि दंपती को संतान नहीं हो रही थी। इसको लेकर शालू परेशान रहती थी। उसका इलाज कराया जा रहा था। बीते दिनों भी वह पत्नी को कानपुर से इलाज कराकर लाया था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब तीन बजे शालू घर के अंदर बने बाथरूम में चली गई। वहां हैंगर टांगने के लिए लगे हुक में साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों ने सीढ़ी लगाकर अंदर देखा तो शालू फंदे से लटकी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय शालू के देवर प्रदीप गुप्ता और संदीप गुप्ता घर पर नहीं थे। दोनों बाहर रहकर बाजार में पानीपुरी का कारोबार करते हैं। सास सुशीला और ससुर राम प्रताप खेतों में भैंस चराने गए थे। घर पर दो छोटी बहनें थीं, जो मोबाइल देख रही थीं।
सूचना पर पैलानी थानाध्यक्ष राममोहन राय पुलिस और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed