{"_id":"5f0ca20d8ebc3e63703767fc","slug":"marks-and-identity-cards-will-be-admitted-in-schools-banda-news-knp5710074127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकपत्र और पहचानपत्र से होंगे स्कूलों में दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकपत्र और पहचानपत्र से होंगे स्कूलों में दाखिले
विज्ञापन
बांदा। परिषदीय स्कूलों में एक कक्षा पीछे की अंकतालिका और पहचानपत्र के आधार पर प्रवासी श्रमिकों के बच्चों का दाखिला होगा। कोरोना संक्रमण के कारण यदि स्कूल बंद रहे तो ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी।
बेसिक शिक्षाधिकारी हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते महानगरों से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने गृह जनपद/गांव आए है। उनके बच्चों के दाखिले ट्रांसफर सार्टिफिकेट (टीसी) के बिना ही एक कक्षा पीछे की अंक तालिका और पहचान पत्र के आधार पर किए जाएंगे, जिससे उनकी आगे की शिक्षा में कोई व्यवधान उत्पन्न न हों।
उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल बंद रहे तो घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिवों से सहयोग मांगा गया है। ज्यादातर बच्चों के पास स्मार्ट मोबाइल नहीं है, जिससे ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कतें आ रही है। बताया कि अस्सी फीसदी पाठ्य पुस्तकें मुख्यालय आ गई हैं। इन्हें बीआरसी से स्कूल पहुंचाया और बच्चों के घर तक पहुंचाई जाएंगी।