फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Market decorated for Dhanteras, waiting for buyers

धनतेरस के लिए सजे बाजार, खरीदारों का इंतजार

Mon, 01 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Market decorated for Dhanteras, waiting for buyers
Market decorated for Dhanteras, waiting for buyers - फोटो : BANDA
बांदा। धनतेरस मंगलवार को है। पूर्व संध्या पर ही बाजारों को सजाया और संवार लिया गया है। कस्बों में भी बाजारों को देर रात तक सजाया जा रहा था। हालांकि अबकी धनतेरस महंगाई लेकर आई है। त्योहार की रस्म पूरी करने के लिए लोगों को 15 से 20 फीसदी ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। इस दिन की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इसी दिन भगवान धनवंतरि की पूजा भी होती है।
विज्ञापन

धनतेरस पर सोना-चांदी, तांबा-पीतल, स्टील से बनी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन महंगाई के कारण ेलोग पर्व सिर्फ रस्म अदायगी में निपटाने का मन बनाए हैं। शहर के चौक बाजार, कोतवाली रोड, सदर बाजार, न्यू मार्केट सहित महेश्वरी देवी रोड आदि में धनतेरस का बाजार सजाकर तैयार कर दिया गया है। सड़कों तक दुकानें सजी हैं। इसी तरह जिले के बबेरू, नरैनी, अतर्रा, तिंदवारी, बदौसा, मटौंध, करतल, बिसंडा, जसपुरा, पैलानी, चिल्ला, कमासिन, मरका आदि में भी दुकानें सजाई गई हैं।
विज्ञापन

तीन साल में धातुओं की कीमतें (प्रति किलोग्राम)
वर्ष तांबा पीतल सिल्वर स्टील
2019 800 500 200 300
2020 1000 550 250 350
2021 1500 700 350 400
पिछले साल से सस्ता है सोना
सराफा व्यवसाई राधाकृष्ण उर्फ किशन गोयल और अनुराग गोयल ने बताया कि अबकी बाजार में चांदी की मनमोहक लक्ष्मी-गणेश मूर्तियां उपलब्ध हैं। पहली बार 100 प्रतिशत शुद्धता की मूर्तियां बिक रही हैं। पूर्व पर 80 फीसदी धातु की मूर्तियां बिकती थीं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार चांदी महंगी है। पिछले साल 62 हजार रुपये किलो चांदी थी। अबकी 66,500 किलो है। हालांकि सोना पिछले वर्ष से सस्ता है। 52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की बजाए इस वर्ष 49,200 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस फीसदी बढ़ गई हैं कीमतें
बर्तन व्यवसायी रमेशचंद्र गुप्ता ने बताया कि महंगाई की वजह से अबकी महंगे बर्तन नहीं लाए। ईंधन के दामों में वृद्धि से हर सामान में लगभग 20 फीसदी कीमतें बढ़ गई हैं। महंगाई का असर बाजार पर खासा पड़ेगा। आलम यह है कि 150 रुपये का बर्तन 200 रुपये का बिक रहा है।

बेहतर कारोबार की उम्मीद
इलेक्ट्रानिक व्यवसायी अशोक गुप्ता ने बताया कि इलेक्ट्रानिक उपकरण करीब 15 से 20 फीसदी महंगा है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद जनजीवन सामान्य होने के बाद उम्मीद है कि अबकी बाजार नया मुकाम हासिल करेगा। जिले में करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed