फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Market closed in the day, Gulzar again in the evening

दिन में बंद रहा बाजार, शाम को फिर हुआ गुलजार

Mon, 10 Sep 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 10 Sep 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Market closed in the day, Gulzar again in the evening
केंद्र सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी को सपाइयों से छीनती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

ईंधन के दामों में वृद्धि के विरुद्ध कांग्रेस के देश व्यापी ‘बंद’ को विपक्षी दलों ने भागीदारी करके संयुक्त आंदोलन बना दिया। सोमवार को पूरा दिन मंडल मुख्यालय सहित जिले के कस्बों और नगरों में विरोध प्रदर्शन होते रहे। कांग्रेस, सपा और भाकपा के जुलूस और जत्थे बाजार और कारोबार बंद कराते रहे। सपाइयों ने तीखे तेवर अपनाए। प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका और केंद्र सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। सपाइयों की पुलिस से छीनाझपटी और नोकझोंक भी हुई। पुलिस की जबरदस्त व्यवस्था से आंदोलनकारी ट्रेनें नहीं रोक पाए। उधर, शाम नजदीक आते ही सारे आंदोलन खत्म हो गए और अधिकांश बाजार गुलजार हो गए।  

विज्ञापन


बांदा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल और शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्त की अगुवाई में संगठन के झंडे और बैनर के साथ कांग्रेसियों का जत्था सुबह जिला कांग्रेस कार्यालय से निकल पड़ा। गिरता रुपया बढ़ता तेल, मोदी जी के जुमले फेल जैसे तमाम नारों के साथ शहर के व्यावसायिक इलाकों में घूमकर दुकानें और कारोबार बंद कराया। कांग्रेसियों के साथ लोकतांत्रिक जनता दल के झंडे और नेता भी शामिल रहे। प्रदेश कांग्रेस सदस्य एमयू दुर्रानी, मुमताज अली, बीलाल, किशनबाबू गुप्ता, भगवानदीन गर्ग, मोहम्मद इदरीश, राजकुमार गर्ग, अशरफ रंपा, राममिलन सिंह पटेल, संतोष द्विवेदी, राजनारायण सिंह, मजीद, यार खां, शब्बीर जुगनू, संजय ठाकुर, जहांगीर, शब्बीर सौदागर, कैलाश जड़िया, इंद्रेश जड़िया, केशव पाल, डॉ. संजय द्विवेदी, शोएब रिजवी, शिवबली सिंह सहित लोकतांत्रिक जनता दल के रामसुफल यादव व हरीमोहन गुप्ता और राष्ट्रीय लोकदल के वीरेंद्र साक्षी व लखन सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा खान के नेतृत्व में महिलाओं का जत्था अलीगंज स्थित कैंप कार्यालय से निकला। झंडे और बैनर के साथ प्रदर्शन करते हुए बाजार बंद कराया। पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद व शिरोमणि भाई, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, लोकदल के वीरेंद्र साक्षी, कालीचरन निगम, लीला सोनी, सैय्यद अल्तमश, कुतैबा जमां खां, रफत खां गोगा, अल्ला रक्खू, मुुमताज बेगम, इरफान, राजेश गुप्ता पप्पू, ओमप्रकाश तिवारी, आशा उर्मिला, शहाना आदि शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी के नेतृत्व में सपा नेताओं का जुलूस शहर के व्यवसायिक क्षेत्रों में भ्रमण कर बाजार और कारोबार बंद कराता रहा। महेश्वरी देवी चौराहे पर सपाइयों ने कुछ देर धरना दिया। यहां पुलिस से नोकझोंक हुई। सपाइयों के जुलूस में केंद्र सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी था। तहसील परिसर में पुलिस अधिकारियों ने अर्थी छीन ली। सपाइयों से छीनाझपटी हुई। अर्थी तितर-बितर हो गई। उधर, भाजपा सांसद भैरो प्रसाद मिश्र के आवास के पास सपा छात्र सभा और यूथ ब्रिगेड ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।


सदर तहसील में धरना देकर सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन दिया। सपाइयों के जुलूस में छात्र सभा प्रदेश सचिव व स्थानीय प्रभारी सर्वेश यादव सहित नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, कोआपरेटिव बैंक पूर्व अध्यक्ष लाखन सिंह, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष हाजी शकील अली, पूर्व प्रदेश सचिव हसन सिद्दीकी, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष मुशीर अहमद फारुकी सहित राजेंद्र यादव, अमित गुप्ता, रामपाल प्रजापति, आत्माराम यादव, रामबाबू यादव, मनोज वर्मा, पीयूष गुप्ता, प्रदीप जडिय़ा, नईम नेता, अशोक भागवानी, शरद यादव, सुशील यादव, ओमनारायण त्रिपाठी विदित, नरेंद्र सिंह मामा, विद्यासागर तिवारी, मौला बख्श, अभिमन्यु सिंह, भूपत यादव, अब्दुल रज्जाक, पवन साहू, उमेश यादव, प्रदीप निगम लाला, कल्लू सिंह चौहान, विजयकरन यादव, लालेंद्र धुरिया, प्रियांशू गुप्ता, सुनीता रैकवार, जुबैदा खातून, दानिश, राजकुमार गुप्ता, बबलू श्रीवास भी शामिल रहे। 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed