फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   marka pul ke kharch ka burya manga

मरका पुल में खर्च 56 करोड़ का मांगा ब्योरा

Fri, 05 Feb 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
marka pul ke kharch ka burya manga
marka pul ke kharch ka burya manga - फोटो : BANDA
बांदा। निर्धारित कीमत से अधिक दाम वसूलने पर मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने खाद विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर और दुकान सील करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यमुना नदी में मरका घाट पर सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे पुल में 56 करोड़ रुपये किए गए खर्च का मदवार ब्योरा तलब किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडलायुक्त ने बबेरू तहसील के मरका गांव में यमुना पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। इसी दौरान रास्ते में उन्हें किसान राजकुमार ने बताया कि खाद विक्रेता ने 45 किलो यूरिया की बोरी 320 रुपये में दी है, जबकि इसकी दर 266.50 रुपये है। आयुक्त खाद विक्रेता की दुकान पहुंचे। दुकान में खाद की बिक्री आदि का बोर्ड लगा नहीं मिला। शिकायतकर्ता किसान ने विक्रेता के सामने फिर अधिक कीमत लेने की बात दोहराई। आयुक्त ने जिला कृषि अधिकारी और बबेरू तहसीलदार को निर्देश दिए कि खाद विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दुकान सील करें। आयुक्त ने संयुक्त कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि मंडल के चारों जिलों में कहीं भी खाद में निर्धारित दर से अधिक वसूली या गुणवत्ता में कमी की स्थिति नहीं होनी चाहिए। जो भी विक्रेता खाद की कालाबाजारी या अन्य अनियमितता करे उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि खाद की दुकानों में स्टॉक और बिक्री मूल्य का बोर्ड अनिवार्य रूप से लगवाएं। निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण में आयुक्त ने सेतु निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिया कि सेतु और संपर्क मार्ग के लिए पूर्व में मिल चुके 56 करोड़ रुपये किन मदों में खर्च किए गए हैं, इसका ब्योरा उपलब्ध कराएं। निर्देश दिया कि शासन से शेष धनराशि की मांग करें। पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता से कहा कि दोनों तरफ संपर्क मार्ग का काम प्राथमिकता से कराएं और टूटी पुलिया शीघ्र दुरुस्त होनी चाहिए। गौरतलब है कि मरका में यमुना नदी में वर्ष 2011 से पुल का निर्माण हो रहा है। एक दशक बाद भी अधूरा है। 10 खंभे अर्ध निर्मित हैं। निरीक्षण में आयुक्त के साथ जेडीसी रमेशचंद्र पांडेय, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन और सेतु निगम परियोजना प्रबंधक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed