{"_id":"62c9ceecc3ea4540c80b3ae8","slug":"many-devotees-of-banda-stranded-in-amar-nath-yatra-banda-news-knp706726026","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर नाथ यात्रा में बांदा के कई श्रद्धालु फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर नाथ यात्रा में बांदा के कई श्रद्धालु फंसे
विज्ञापन
Many devotees of Banda stranded in Amar Nath Yatra
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अमरनाथ के दर्शन के लिए जिले से करीब 50 श्रद्धालु यात्रा में फंस गए हैं। बाबा अमरनाथ के पास बादल फटने से हुए हादसे के बाद यात्रा को रोक दी गई है। हादसा पवित्र गुफा से तीन किमी पहले हुआ। यात्रा में फंसे लोगों में चौक बाजार के सर्राफा व्यवसायी अनिल सोनी ने बताया उनके साथ 10 लोग हैं। सभी को जम्मू में ही रोक दिया गया है।
शुक्रवार को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से हादसा हो गया। यात्रा के दौरान हुए हादसे में कई लोग लापता हो गए। हादसे से बांदा से यात्रा पर गए लोगों के परिजनों ने हाल चाल जानने को बेताब हो गए। इनमें कई लोग अमरनाथ यात्रा से लौट चुके हैं, लेकिन इनमें तमाम लोगों की जानकारी नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं।
यात्रा में फंसे अनूप गुप्ता, सागर गोयल, सौरभ गोयल, करन गुप्ता, राम बाबू सोनी और संजय का कहना है कि वह लोग यहां से पांच जुलाई को निकले थे। सात जुलाई को जम्मू पहुंच गये थे। आठ को उन्हें यात्रा शुरू करने के लिए जाना था, मगर प्रशासन ने सभी को जम्मू में ही रोक दिया है।