फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   mangal kee bandee ko lekar vyaapaaree aur pulis aamane-saamane

मंगल की बंदी को लेकर व्यापारी और पुलिस आमने-सामने

Tue, 14 Jul 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
mangal kee bandee ko lekar vyaapaaree aur pulis aamane-saamane
बाजार में विरोध प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : BANDA
बांदा। कोविड-19 को लेकर शासन की ओर से बंदी/लॉकडाउन के लिए जारी निर्देशों पर जिला प्रशासन के समय से सुध न लिए जाने पर मंगलवार को यहां मंडल मुख्यालय में व्यापारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक और विरोध के हालात बन गए। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होती रही है। शासन के नए निर्देशों में साप्ताहिक बंदी शनिवार और रविवार कर दी गई है। प्रशासन के स्थानीय स्तर पर इस बाबत कोई निर्देश जारी न करने से व्यापारियों में असमंजस की स्थिति रही। अधिकांश व्यापारियों ने दुकानें खोलीं तो पुलिस बंद कराने पर आमादा हो गई। व्यापारी भड़क उठे। विरोध में नारे लगाए। बाद में नगर क्षेत्राधिकारी ने दुकानें खोलने पर सहमति जताकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

शासन की ओर से शनिवार और रविवार को घोषित दो दिन की बंदी सोमवार को सुबह पांच बजे खत्म हो गई थी। इसी बीच शासन ने हर शनिवार व इतवार को बंदी घोषित कर दी। स्थानीय प्रशासन ने अपने स्तर से कोई आदेश जारी नहीं किया। इससे व्यापारी और पुलिस दोनों ही असमंजस में रहे। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी पर दुकानें खुलीं तो पुलिस ने बंद कराना शुरू कर दिया। इस पर व्यापारी नेता एकजुट होकर पुलिस के विरोध में आ गए। पुलिस दुकानें बंद करा रही थी तो व्यापारी नेता खुलवा रहे थे। इसे लेकर तनातनी की स्थिति बन गई। महेश्वरी देवी चौराहे पर व्यापारियों ने नारे लगाए। इसी बीच नगर क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा और कोतवाली के इंस्पेक्टर दिनेश सिंह महेश्वरी देवी चौराहा पहुंचे। व्यापारियों से बातचीत की। व्यापारियों ने अखबारों में छपे शासन के निर्देश का हवाला देकर कहा कि अब साप्ताहिक बंदी शनिवार व रविवार को होगी। दोनों पुलिस अधिकारियों के उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद दुकानें खुलने पर सहमति बनी। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। दुकानें खुल गईं। बाजार खुलवाने की मशक्कत करने वाले व्यापारी नेताओं में मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, संतोष गुप्ता अनशनकारी, राजकुमार गुप्ता राजू सहित भाजपा नेता पुष्कर द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मंगलवार शाम जारी हुआ प्रशासन का प्रेस नोट
बांदा। साप्ताहिक बंदी को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से मंगलवार सुबह बाजार खुलने के समय तक कोई दिशा-निर्देश जारी न होने पर व्यापारियों और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक के बाद जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने सूचना विभाग के माध्यम से शाम करीब पांच बजे प्रेसनोट जारी किया। इसमें डीएम ने स्पष्ट किया कि अब जनपद में साप्ताहिक बंदी मंगलवार को नहीं होगी। प्रत्येक शुक्रवार 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक जनपद के सभी सरकारी कार्यालय (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर), बाजार, गल्ला मंडी, अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। पूर्व में बाजार/दुकानें खुलने का लागू किया गया निर्धारित रोस्टर भी डीएम ने तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। डीएम ने कहा कि सभी दुकानें सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: नौ से रात नौ बजे तक खुलेंगी। अनावश्यक आवागमन बंद रहेगा। अपरिहार्य कारणों को छोड़कर सभी लोग अपने घरों में रहेंगे। किराना, दूध, दवा, ब्रेड, पेट्रोलपंप, चिकित्सीय सेवाएं चालू रहेंगी। धार्मिक स्थल सोशल डिस्टेंसिंग के मानक के मुताबिक खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed