फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mandi strike today in protest against stock limit

स्टाक लिमिट के विरोध में मंडी हड़ताल आज

Mon, 05 Jul 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mandi strike today in protest against stock limit
बांदा। देश में दलहन पर स्टाक लिमिट और मंडी के बाहर व्यापार करने वाले व्यापारियों के लाइसेंस नवीनीकरण न करने के विरोध में चित्रकूटधाम मंडल की सभी गल्ला मंडियां मंगलवार (6 जुलाई) को बंद रहेंगी। यह निर्णय उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की वर्चुअल बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपा। अध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्ता व महामंत्री बनवारी लाल गुप्ता ने बताया कि चने की भरपूर फसल मंडियों में आ रही है। किसानों को उचित मूल्य मिल रहा है। उपभोक्ता को समर्थन मूल्य के 1200 रुपये क्विंटल कम कीमत पर दालें उपलब्ध है। व्यापारियों के पास तीन महीने का कच्चा माल स्टॉक है। इसी अनुसार उसके पास तैयार की गई दाल है।
विज्ञापन

इस अध्यादेश अनुसार वांछित स्टॉक में आने के लिए औने-पौने दामों में घाटा खाकर स्टॉक सीमा में आना होगा। बाजार में स्टॉक सीमा में व्यापारी को रहने के कारण दो महीने बाद उद्योगों को वांछित दलहन नहीं मिल पाएगा। इसका वह विरोध करते हैं। ज्ञापन देने वालों में अशोक गुप्ता राजू, फूल सिंह, जगदीश गुप्त, रमाकांत, रामऔतार, नत्थू सिंह कछवाह, नकुल सिंह, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed