फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mandal's home guards will also take command in Delhi elections

दिल्ली चुनाव में मंडल के होमगार्ड भी संभालेंगे कमान

Wed, 05 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mandal's home guards will also take command in Delhi elections
दिल्ली चुनाव ड्यूटी के लिए होमगार्ड्स और पुलिस कर्मियों को रवाना करते मंडलायुक्त गौरव दयाल व अन? - फोटो : BANDA
बांदा। देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव में चित्रकूटधाम मंडल के होमगार्ड जवान भी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। ये दिल्ली पुलिस की मदद करेंगे। मंडल के 255 होमगार्डों का जत्था बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गया। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने अपने कैंप कार्यालय से उन्हें रवाना करते हुए कुछ नसीहतें और टिप्स दिए।
विज्ञापन

दिल्ली में विधानसभा का चुनाव इसी माह है। दिल्ली प्रशासन और चुनाव आयोग ने सुरक्षा के लिए यूपी से भी फोर्स मांगी है। इसी क्रम में चित्रकूटधाम मंडल से होमगार्ड भेजे गए हैं। इनमें बांदा से 75, हमीरपुर से 100 और महोबा से 80 होमगार्ड दिल्ली के लिए रवाना किए गए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने उनकी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी चौकसी और मेहनत से ड्यूटी कर चित्रकूटधाम मंडल और प्रदेश का नाम रोशन करें। जवानों के साथ 17 होमगार्ड अधिकारी भी गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने उन्हें निर्देश दिया कि जवानों के रहने आदि में कोई असुविधा न हो। रवानगी के समय आयुक्त आवास पर जेडीसी वीके सिंह, होमगार्ड कमांडेंट दिलीप कुमार यादव, सूचना विभाग के उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed