फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   man died in banda

बेटी की शादी के कार्ड बांटने गए थे पिता, वाहन की टक्कर से हुई मौत

Sun, 19 Jan 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
man died in banda
बांदा में बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए पिता की दूसरे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक चला रहे मृतक के गंभीर रूप से घायल भाई का कानपुर में इलाज चल रहा है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वैवाहिक कार्यक्रम टाल दिए गए।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के कस्बा में गांधी नगर निवासी श्रीराम सोनी (45) पुत्र रामआसरे 17 जनवरी (शुक्रवार) को बाइक पर अपने भाई धर्मेंद्र (35) के साथ पुत्री की 30 जनवरी को होने वाली शादी का कार्ड बांटकर बिसंडा से लौट रहा था। शाम को करीब 6 बजे बिसंडा-तिंदवारी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहां शनिवार को शाम श्रीराम सोनी की मौत हो गई। रविवार को यहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। धर्मेंद्र कानपुर के हैलट अस्पातल में भर्ती है। मृतक के भाई भोलेराम सोनी ने बताया कि श्रीराम की बेटी संदीपा का 21 जनवरी को तिलक था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed