{"_id":"613ba39f8ebc3e7d131a31b6","slug":"make-roads-pothole-free-by-november-20-banda-news-knp651423578","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों को 20 नवंबर तक करें गड्ढा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों को 20 नवंबर तक करें गड्ढा मुक्त
विज्ञापन
Make roads pothole free by November 20
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के आदेशों का हवाला देकर पीडब्ल्यूडी से कहा कि 20 सितंबर से सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का अभियान शुरू करें। यह दो माह चलेगा। बिजली विभाग को निर्देश दिया कि कैंप लगाकर उपभोक्ताओं के फेक बिल दुरुस्त करें।
शुक्रवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. वीके तिवारी को डीएम ने निर्देश दिया कि पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता और इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के टेली मेडिसिन कार्यों पर नजर रखें। निर्माणाधीन हेल्थ वेलनेस सेंटर और सभी गांवों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शीघ्र पूरा करें। जल निगम को राइजिंग मेन पाइप लाइन का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि 20 सितंबर से 20 नवंबर तक अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि सभी 231 गोआश्रय स्थलों की सफाई करवाएं और बाहर टहल रहे पशुओं को संरक्षित करें। गोआश्रय स्थलों के केयर टेकरों पर भी नजर रखें। डीएम ने अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की। जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान ने बताया कि इस बार राशन के साथ अंत्योदय कार्डधारकों को एक किलो प्रति कार्ड के हिसाब से तीन महीने की चीनी दी जाएगी।