फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Major Dhansingh Team Head Super League Winner Crowned

मेजर धनसिंह टीम के सिर सुपर लीग विजेता का ताज

Mon, 29 Nov 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Major Dhansingh Team Head Super League Winner Crowned
Major Dhansingh Team Head Super League Winner Crowned - फोटो : BANDA
बांदा। देश के लिए प्राणों को न्योछावर करने वाले अमर शहीद सैनिकों की याद में होने वाले वार्षिक परमवीर सुपर लीग-2021 के तीसरे सीजन में विजेता का ताज शहीद मेजर धन सिंह थापा की स्मृति वाली टीम के सिर बंधा। फाइनल मुकाबले में थापा टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी मेजर होशियार सिंह टीम को चार विकेट से पराजित कर कप जीत लिया। मैन ऑफ दि मैच का खिताब अजय यादव को मिला।
विज्ञापन

जीआईसी ग्राउंड में खेली गई सीरीज में रविवार को अंतिम और 15वें दिन बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति के बीच फाइनल मैच में दोनों टीमें भिड़ीं। टॉस जीतकर मेजर होशियार सिंह टीम ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 103 रनों का स्कोर बनाया। मनु ने 22, हर्षित सिंह ने 21 और प्रताप ने 16 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य और फाइनल मैच कप हासिल करने के लिए पिच पर आई मेजर धन सिंह थापा की टीम ने 19 ओवरों में अपने 6 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी स्कोर हासिल कर लिया। चार विकेट से पराजित होकर मेजर होशियार सिंह टीम उप विजेता बनी। सर्वाधिक 51 रन अजय यादव और 35 रन रशीद ने बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज ढलते समय खत्म हुए मैच में विधायक और आयोजन समिति संरक्षक प्रकाश द्विवेदी ने विजेता और उप विजेता दोनों टीमों को कप और खिलाडिय़ों को शील्ड देकर पुरस्कृत और सम्मानित किया। दोनों टीमों के खिलाडिय़ों को शाबासी दी।

डीसीए/आयोजन समिति सचिव वासिफ जमां खां, आयोजन समिति अध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, मयंक गुप्ता आदि ने भी खिलाडिय़ों को शाबासी दी। संयोजक सादिक अली, जितेंद्र शुक्ला, कमलेश राजपूत, समिति निदेशक अजय कुमार व ललित प्रताप, राज गुप्ता, शिव बहादुर सिंह, दीपक श्रीवास्तव, दीपांक मेहरा, रवि धुरिया, महेश साहिल, अभिषेक मिश्रा, अनूप तिवारी आदि भी शामिल रहे। अंपायर प्रवीण चौहान, शमसुल हसन रिजवी और स्कोरर प्रशांत सिंह, वैभव त्रिवेदी तथा अमन द्विवेदी रहे।

Major Dhansingh Team Head Super League Winner Crowned

Major Dhansingh Team Head Super League Winner Crowned- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed