{"_id":"02b2ea87ba357103fdc846e8d117fb8c","slug":"mahavir-jayanti-celebrated-jain-community-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन समुदाय ने मनाई महावीर जयंती, शोभा यात्रा में डांडिया की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन समुदाय ने मनाई महावीर जयंती, शोभा यात्रा में डांडिया की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अहिंसा परमो धर्मा:’ की प्रेरणा देने वाले स्वामी महावीर को उनकी जयंती पर जैन समुदाय ने श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ याद किया। इस मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर स्वामी महावीर की 2614वीं जयंती पर जैन मंदिर में बृहस्पतिवार को प्रतिमा का अभिषेक पुजारियों के निर्देशन और मंत्रोच्चारण के बीच हुआ। मुनि सुब्रतनाथ अतिशय क्षेत्र कमेटी के तत्वावधान में शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। पंच परमेष्ठी का ध्वज आगे रहा।
विज्ञापन
बैंड की धुन पर धार्मिक गीतों के बीच नवयुवक मंडल से जुड़े श्रद्धालु डांडिया नृत्य में मस्त रहे। चांदी के रथ पर स्वामी महावीर की प्रतिमा सजाई गई थी। कटरा स्थित दिगंबर जैन मंदिर में प्रतिमा का एक बार फिर महा मस्तिकाभिषेक किया गया। यहां आरती और भजन के बीच आराधना हुई। महेश्वरी देवी चौक पर युवाओं ने डांडिया नृत्य किया। महिलाएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
कई स्थानों पर शोभा यात्रा में फूल बरसाए गए। पुरानी बजाजी और कोतवाली चौराहे पर प्रसाद वितरण हुआ। वापस छोटी बाजार जैन मंदिर में शोभा यात्रा का समापन हुआ। उधर, शाम को महिलाओं की मंडली ने स्वामी महावीर को पालना झुलाया। बाद में महाआरती हुई।
इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, महामंत्री सनत कुमार जैन सहित प्रमोद जैन, नगर पालिका चेयरमैन विनोद जैन, प्रदीप कुमार जैन, निशी जैन, सुषमा जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग शामिल रहे।